{"_id":"65ab86a8b2569176750998ab","slug":"rewa-forest-department-confiscated-illegal-wood-costing-about-rs-25-lakh-2024-01-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rewa News: फर्जी TP बनाकर कर रहे थे तस्करी, रीवा में वन अमले की कार्रवाई में 25 लाख की लकड़ी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewa News: फर्जी TP बनाकर कर रहे थे तस्करी, रीवा में वन अमले की कार्रवाई में 25 लाख की लकड़ी बरामद
Sat, 20 Jan 2024 02:09 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 20 Jan 2024 02:09 PM IST
सार
रीवा में वन अमले ने फर्जी ट्रांजिट पास के आधार पर लकड़ी की तस्करी करने वालों को पकड़ा है। उनके पास से 25 लाख रुपये मूल्य की अवैध लकड़ी बरामद हुई है।
विज्ञापन
रीवा में वन अमले ने दो ट्रक लकड़ी पकड़ी है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विभाग की टीम ने लकड़ी की तस्करी करने वाले पांच सदस्यीय अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह बड़े ही शातिर तरीके से फर्जी ट्रांजिट पास (TP) बनाते था और उस TP में अधिकारियों के फर्जी दस्तखत करते थे। इसके बाद अवैध लकड़ी का परिवहन करते हुए बड़ी ही आसानी से वन अमले को कागजात दिखाते और उन्हें चकमा देकर निकल जाते थे। बीते दिनो मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच चाक घाट बॉर्डर में वन अमले की टीम जांच कर रही थी। इसी दौरान उन्हें लकड़ी से लदे दो ट्रक दिखे। ट्रकों को रोककर उनके ड्राइवरो से पूछताछ की गई तो टीम को आशंका हुई। उन्होंने गहनता से छानबीन की। इसके बाद इस गिरोह का पर्दाफाश हो गया। गिरोह के पास से 25 लाख रुपये कीमत की अवैध लकड़ी बरामद की गई है।
रीवा में गिरफ्तार पांच तस्कर।
- फोटो : अमर उजाला
25 लाख की अवैध लकड़ी और ट्रक जब्त
वन विभाग की टीम ने बताया कि जब्त अवैध लकड़ी की कीमत तकरीबन 25 लाख रुपये है। ट्रक चालको से पूछताछ में अवैध लकड़ी के परिवहन करने वाले एक मुख्य सरगना का नाम सामने आया। पता लगाया तो उसका लोकेशन शहडोल जिले में मिला। रीवा वनमण्डल अधिकारी DFO अनुपम शर्मा के निर्देशानुसार रीवा से वन क्षेत्रपाल गौरव सक्सेना के नेतृत्व में रीवा वन विभाग की टीम शहडोल भेजी गई। शहडोल और रीवा वन विभाग की संयुक्त कार्यवाही से मुख्य सरगना निसार अली उर्फ हाजी को पकड़ लिया गया। इसके बाद हाजी को पूछताछ के लिए रीवा लाया गया।
मुख्य सरगना साहित पांच आरोपी गिरफ्तार
अगले दिन उप वनमण्डल अधिकारी पूजा नागले (भावसे प्रशिक्षु ) ने सभी पांच लकड़ी तस्करों से कड़ी पूछताछ की। उन्होंने बताया कि उनका एक गिरोह लकड़ी के अवैध परिवहन का अंतरराज्यीय गिरोह है। यह विभिन्न राज्यों से लकड़ियां काटकर फर्जी TP के सहारे उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में पहुंचाते थे। पूछताछ के बाद मुख्य सरगना समेत पांच आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। उन्हें जेल भेज दिया गया है।
26 जनवरी को सम्मानित होंगे अधिकारी
रीवा वन मंडल आधिकारी DFO अनुपम शर्मा ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में स्थित गिरोह के अन्य सदस्यों की उत्तर प्रदेश वन विभाग की टीम तलाश कर रही है। राजकुमार यादव वन परिक्षेत्र अधिकारी और आनंद चतुर्वेदी वनरक्षक को उनकी सजगता और इस बड़ी कार्यवाही के लिए 26 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा।