फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Politics: राजनाथ बोले-चंद्रयान-3 लॉन्च हो गया, सूर्य के पास जाएंगे पर 20 साल से राहुल यान लॉन्च नहीं हो पा रहा

Mon, 04 Sep 2023 07:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 04 Sep 2023 07:18 PM IST
सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नीमच में भाजपा की उज्जैन संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष के अलायंस I.N.D.I.A. पर भी जमकर निशाने साधे। 

विज्ञापन
Rajnath Singh targeted Rahul Gandhi, said - Rahul's vehicle is not being launched.
नीमच में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का राजनाथ सिंह ने शुभारंभ किया। - फोटो : सोशल मीडिया
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि हमने चंद्रयान-3 लॉन्च कर दिया। सूर्य के करीब भी जाने वाले हैं। इधर, कांग्रेस का राहुल (गांधी) यान 20 साल से लॉन्च ही नहीं हो पा रहा है। 


राजनाथ सिंह ने नीमच में भाजपा की उज्जैन संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इस दौरान विपक्ष के अलायंस I.N.D.I.A. पर भी जमकर निशाने साधे। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ-साथ कई मंत्री और पदाधिकारी मौजूद थे। 

 
Rajnath Singh targeted Rahul Gandhi, said - Rahul's vehicle is not being launched.
नीमच में राजनाथ सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि विपक्ष के लोग समझ गए हैं कि अकेले भाजपा को हरा नहीं सकते। इस वजह से कई पार्टियों ने भानुमति का कुनबा जोड़ा है। कहीं की ईंट और कहीं का रोड़ा लिया है। 28 दल इकट्ठा हो गए। उन्हें देखकर 38 पार्टियों ने साथ आकर कहा कि देश का कोई भला कर सकता है तो सिर्फ नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं। अब देखिये, 28 पार्टियों का गठबंधन बनाया और नाम रख दिया- इंडिया। एक बार हम लोगों ने भी चुनावी अभियान चलाने वाले लोगों के कहने पर अटल जी की सरकार के समय नारा दे दिया- शाइनिंग इंडिया। इंडिया किसी को समझ नहीं आता। यह तो भारत है। वह हमारी चूक थी। उस समय हम लोग चुनाव हार गए। यह भी फेल होने वाले हैं। 

सनातन का अर्थ होता है- नित नूतन चिर पुरातन
राजनाथ ने कहा कि इनके गठबंधन के एक सज्जन कहते हैं कि सनातन धर्म सामाजिक न्याय के खिलाफ है। इसे मिटा देना चाहिए। क्या सनातन धर्म को समाप्त करना चाहिए? सनातन का अर्थ होता है नित नूतन चिर पुरातन। न कभी पैदा होता है न मरता है। कांग्रेस से पूछिए, डीएमके के साथ रिश्ता क्यों नहीं तोड़ देते? कांग्रेस को देशवासियों से क्षमा-याचना करनी होगी। सनातन धर्म में जाति, धर्म और पंथ के आधार पर कोई भेद नहीं है। जो छोटे में हैं, वह बड़े में है। जो तेरे में है, वह मेरे में है। ऐसी संवेदना और कहां देखने को मिलेगी? सनातन धर्म को जाति आधारित बताते हैं। क्या हमारे मोदी जी ने सामाजिक लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कदम नहीं उठाए हैं? 

 
Rajnath Singh targeted Rahul Gandhi, said - Rahul's vehicle is not being launched.
नीमच में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम शिवराज को राजनीति का धोनी बताया। - फोटो : सोशल मीडिया
शिवराज को बताया राजनीति का धोनी
राजनाथ ने मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यदि मैं यह कहूं कि आपके मामा शिवराज सिंह जी चौहान राजनीति के धोनी है तो यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी। मैं इन्हें लगभग 30 वर्षों से जानता हूं, शुरुआत चाहे कैसी भी हो लेकिन अच्छी फिनिश देकर वह क्रिकेट का मैदान जीतना जानते हैं। यह शिवराज सिंह चौहान की एक अद्भुत कला है। शिवराज केवल कला के माध्यम से ही चुनावी कामयाबी हासिल नहीं करते। एक सेवक के रूप में उन्होंने जनता की सेवा की है इस कारण लोगों का विश्वास उन्हें हासिल हुआ है।

शिवराज बोले- सनातन को खत्म करने वाले खुद खत्म हो जाएंगे
कांग्रेस ने तो एक संगठन बनाया है जो भानुमति का कुनबा है। उनका एक घटक दल है डीएमके। उसके नेता कह रहे हैं कि सनातन धर्म को मच्छर, कोरोना की तरह खत्म कर देना चाहिए।  दुनिया के कई लोग आए, वो न तो सनातन को खत्म कर पाए और न ही हिन्दू को खत्म कर पाए। सनातन को समाप्त करने की बात करने वाले ही समाप्त हो जाएंगे! उन्होंने यह भी कहा कि 2018 में नीमच और मंदसौर ने सभी सीट जिताई थी। इस बार भी भाजपा को आशीर्वाद दीजिए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed