मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में दलित युवकों के साथ मारपीट गई, उनके मुंह पर कालिख पोती गई और जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया गया। दोनों युवकों के साथ जब यह अमानवीयता हो रही थी, किसी ने वीडियो बना लिया। यह वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिस पर पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर ऐसा करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
MP: मुंह काला कर पीटा, जूते-चप्पलों की माला पहनाई, गांव में जुलूस निकाला, दो युवकों के साथ दबंगों की अमानवीयता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 24 May 2025 03:41 PM IST
सार
राजगढ़ के कुरावर थाना क्षेत्र के छाबड़ गांव हुई यह अमानवीय घटना 13 मई है। लेकिन, घटना से जुड़े वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। जिसके बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
