फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Policemen Killed in Guna: गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने पैर में गोली मारी, हथियार बरामदगी के लिए ले जाते समय भागने की कोशिश

Sun, 15 May 2022 06:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 15 May 2022 06:10 PM IST
सार

गुना में तीन पुलिसकर्मियों की हत्याकांड में गिरफ्तार दो आरोपियों ने भागने की कोशिश की है। पुलिस ने पकड़ने के लिए उनके पैर में गोली मारी है। अस्पताल में इलाज जारी है। 

विज्ञापन
Policemen Killed in Guna: The arrested accused were shot in the leg by the police, trying to escape while carrying the weapons for recovery.
भागने की कोशिश करने पर पुलिस ने दोनों के पैर में गोली मार दी। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के गुना में तीन पुलिसकर्मियों की हत्याकांड में चार आरोपी पुलिस की गोलियों से मारे जा चुके हैं। दो को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हथियार बरामदगी के लिए ले जाते समय आरोपियों ने भागने की कोशिश की, जिस पर पुलिस को मजबूरन पैर पर गोली चलानी पड़ी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 
Policemen Killed in Guna: The arrested accused were shot in the leg by the police, trying to escape while carrying the weapons for recovery.
इसी गाड़ी का स्टीयरिंग घुमाकर गाड़ी पलटाने की कोशिश की गई। - फोटो : सोशल मीडिया
एसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि पूछताछ के दौरान शिकार किए हिरण और हथियार राघौगढ़ के जंगल में छिपाना बताया गया। इस पर पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर बरामदगी के लिए जा रही थी। ग्राम भोढनी की घाटी पर पहुंचने पर आरोपी शानू खान ने अचानक से पुलिस वाहन की स्टीयरिंग मोड़ दी, जिससे गाड़ी रोड से नीचे उतरकर पलटते-पलटते बच गई, तभी दूसरे आरोपी जिया खान ने थाना प्रभारी बजरंगगढ़ उपनिरीक्षक अमित अग्रवाल की शासकीय पिस्टल छीनने की कोशिश की। इस संघर्ष के बाद दोनों आरोपियों ने पुलिस जीप से निकलकर भागने का प्रयास किया तो उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने पहले हवाई फायर किया, लेकिन वे नहीं रुके तो उन्हें काबू में करने के लिए उनके पैरों में गोली मार दी। दोनों आरोपियों को इलाज के लिए आरोन के अस्पताल लाया गया।
 
Policemen Killed in Guna: The arrested accused were shot in the leg by the police, trying to escape while carrying the weapons for recovery.
जनरेटर और मोटर पंप से पानी खाली किया जा रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया
उधर पुलिसकर्मियों पर हमले का आरोपी नौशाद खान मुठभेड़ में तो मारा गया पर अब तक पुलिस को हथियार नहीं मिले हैं। इसके लिए एक कुएं की तलाशी ली जा रही है। जनरेटर और मोटर पंप से पानी खाली किया जा रहा है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद है।

बता दें कि गुना के आरोन इलाके के जंगल में शनिवार तड़के पुलिसकर्मी काले हिरण के शिकार के मामले में सर्चिंग करने गए थे। यहां शिकारियों ने छिपकर उन पर फायरिंग की। गुना पुलिस का कहना है कि सगा बरखेड़ा की तरफ से बदमाशों के जाने की सूचना मिली थी। इनकी घेराबंदी के लिए 3-4 पुलिस टीम लगाई गई थीं। इसके बाद शहरोक के जंगल में 4-5 बाइक से बदमाश जाते हुए दिखे। पुलिस ने घेराबंदी की तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। शिकारियों के पास से पांच हिरण और एक मोर के अवशेष जब्त किए गए हैं। यह घटना तड़के 4:00 बजे की बताई जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed