फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Panna: रुंझ नदी में हीरे मिलने की अफवाह, उपकरण लेकर किस्मत आजमाने पहुंचे सैकड़ों मजदूर, तट पर डाला डेरा

Tue, 13 Sep 2022 08:56 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 13 Sep 2022 08:56 AM IST
सार

इन दिनों नदी के तट पर हीरा तलाशने वालों का मेला लगा है। सैकड़ों की तादाद में मजदूर तसला, छलनी लेकर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

विज्ञापन
Rumors of diamonds in Runjh river in Panna, laborers arrived to try their luck with equipment read more
रुंझ नदी के तट पर लगा लोगों का मेला - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश का पन्ना जिला अपने हीरों के लिए विश्वभर में विख्यात है। हाल ही में जिले की रुंझ नदी में हीरा मिलने की अफवाह फैली है, जिसके चलते इन दिनों नदी के तट पर हीरा तलाशने वालों का मेला लगा है। सैकड़ों की तादाद में मजदूर तसला, छलनी लेकर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यहां पन्ना जिले के साथ ही छतरपुर, सतना, रीवा व पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश के बांदा जिले से भी लोग पहुंच रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में पुरुषों, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं, जो इन दिवों रुंझ नदी में बन रहे बांध से निकली मिट्टी में हीरा ढूंढ रहे हैं। 


दरअसल पन्ना जिले के अजयगढ़ जनपद में विश्रामगंज घाटी के नीचे रुंझ नदी में बांध का निर्माण कार्य चल रहा है। जहां से भारी मात्रा में मिट्टी खोदी गई है, जिसमें हीरा मिलने वाली चाल भी बड़ी मात्रा निकली है। मजदूर इसी चाल में हीरा ढूंढने पहुंचे हैं। बड़ी संख्या में मजदूर सुबह से शाम तक अपने उपकरणों की मदद से मिट्टी में हीरा तलाश रहे हैं। बीते एक सप्ताह से मजदूरों ने यहीं ढेरा डाल रखा है। उत्तरवन वन मंडल के विश्रामगंज रेंज की टीम यहां कार्रवाई कर रही है। वन अमले को देखकर लोगों में भगदड़ मच जाती है। बीते दिनों वन विभाग के अमले ने मौके से 30 लोगों को पकड़ लिया। इनसे 12 बाइक बरामद की हैं।
 
Rumors of diamonds in Runjh river in Panna, laborers arrived to try their luck with equipment read more
नदी से निकली मिट्टी में हीरे तलाश रहे मजदूर - फोटो : अमर उजाला
विश्रामगंज के रेंजर जेपी मिश्रा ने बताया कि जब्त बाइक डिवीजन कार्यालय में रखवाई हैं। यहां हीरा मिलने की अफवाह सुनकर पन्ना जिले सहित छतरपुर, सतना, रीवा एवं उप्र के मजदूर आ रहे हैं। जो वन संपदा को नुकसान भी पहुंचा रहे हैं। इसलिए हमारे द्वारा इन्हें हटाने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, रुंझ नदी में अवैध रूप से हीरा खोदने की जानकारी लगते ही हीरा व्यापारियों के दलाल भी सक्रिय हो गए हैं। वे नदी किनारे हीरा तलाशने में लगे लोगों पर नजर रख रहे हैं। हीरा मिलने पर ये लोग व्यापारियों से डीलिंग कराते हैं। दोनों ओर से अपना कमीशन लेते हैं।
 
Rumors of diamonds in Runjh river in Panna, laborers arrived to try their luck with equipment read more
चाल में हीरे तलाश रहे मजदूर - फोटो : अमर उजाला
लोगों का दावा है कि कुछ को यहां से बड़े-बड़े हीरे मिले हैं। हालांकि अभी किसी को हीरा मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पन्ना की रत्नगर्भा धरती किसी को भी मालामाल कर देती है। यहां पहले भी लोगों को खदानों के अलावा जंगल में हीरे मिलते रहे हैं। खनिज अधिकारी का कहना है कि मामले की जानकारी लगी है टीम बना कर कार्रवाई की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed