फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri 2022: यहां दूध की धार के बाद निकली थी मां हरसिद्धी की प्रतिमा, 25 वर्षों से आदिवासी दंपती कर रहे पूजा

Thu, 29 Sep 2022 10:40 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 29 Sep 2022 10:40 AM IST
सार

Navratri 2022: यहां दूध की धार के बाद निकली थी मां हरसिद्धी की प्रतिमा, 25 वर्षों से आदिवासी दंपती कर रहे पूजा

विज्ञापन
Navratri 2022 After the torrent of milk in Damoh the statue of Mother Harsiddhi came out
झोपड़ी में स्थापित मां हरसिद्धि की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के दमोह जिले से 80 किमी दूर एक झोपड़ी में मां हरसिद्धि की  दिव्य प्रतिमा स्थापित है। कहा जाता है कि करीब 28 साल पहले एक पत्थर के नीचे दूध की धार निकली फिर उसके नीचे से मां हरसिद्धि की प्रतिमा प्रकट हुई थी। तब से लेकर आज तक मां हरसिद्धि की पूजा वृद्ध आदिवासी दंपती कर रहे हैं।
Navratri 2022 After the torrent of milk in Damoh the statue of Mother Harsiddhi came out
करीब 25 साल पहले निकली थी प्रतिमा। - फोटो : अमर उजाला
जिला मुख्यालय से 80 किमी दूर तेंदूखेड़ा ब्लॉक के ग्राम धनगौर में मां हरसिद्धी की प्रतिमा विराजमान है। जहां पिछले 28 वर्षों से मां भक्तों को दर्शन दे रही हैं। यहां एक दंपती पिछले 25 वर्षों से मातारानी की सेवा करते आ रहे हैं। माता की प्रतिमा 28 वर्ष पूर्व जंगल में एक पत्थर के नीचे से दूध की धार के नीचे से निकली थी।
Navratri 2022 After the torrent of milk in Damoh the statue of Mother Harsiddhi came out
नवरात्रि में दूर-दूर से आते हैं भक्त - फोटो : अमर उजाला
माता की पूजा करने वाले परम आदिवासी और उनकी पत्नी ने बताया कि पत्थर के नीचे से दूध निकलने की जानकारी ग्रामीणों को लगने के बाद यहां हजारों लोगों की भीड़ इस नजारे को देखने उमड़ी थी। ग्रामीणों ने जब पत्थर उठाया तो मां हरसिद्धी की छोटे आकार की प्रतिमा मिली, जिसे बाद में उसी जगह स्थापित कर दिया और बाद में यहां पूजा-पाठ के साथ मेला लगना शुरू हो गया। दूर- दराज के लोगों ने यहां आकर जो मन्नत मांगी वह पूरी हुई। हालांकि कुछ समय बाद दूध की धारा बंद हो गई। धनगोर में आज भी यह परंपरा है कि किसी भी त्यौहार या आयोजन के पहले माता हरसिद्धी का पूजन होता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed