फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nauradehi Wildlife Sanctuary: दो बाघों की भिड़ंत में मौत के बाद सबसे बड़ा सवाल, कौन बनेगा नौरादेही का राजा?

Sun, 18 Jun 2023 07:02 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: रवींद्र भजनी Updated Sun, 18 Jun 2023 07:02 PM IST
सार

पिछले दिनों नौरादेही अभयारण्य में दो बाघों की भिड़ंत हुई। उसमें बाघ किशन एन2 की मौत हो गई। लड़ने वाले अन्य बाघ एन3 का कुछ अता-पता नहीं है। ऐसे में सवाल उठता है कि बाघ का राजा कौन बनेगा? 
 

विज्ञापन
Nauradehi Wildlife Sanctuary: The biggest question after the clash of two tigers, who will become the king of
नौरादेही का बाघ किशन, जिसकी मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला

पन्ना टाइगर रिजर्व के बाद बुंदेलखंड के नौरादेही अभयारण्य में सबसे ज्यादा बाघ दिखते हैं। शनिवार को नौरादेही का राजा कहे जाने वाले बाघ किशन एन2 की मौत हो गई। अब सवाल यह उठ रहा है कि नौरादेही का अगला राजा कौन होगा? इस अभयारण्य को बाघों से आबाद करने में राधा के साथ किशन का भी महत्वपूर्ण योगदान है। पिछले दिनों एन3 और बाघ किशन एन2 के बीच लड़ाई हुई थी। इसमें एन2 गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। 



वर्तमान में नौरादेही में 15 बाघ हैं। इस अभयारण्य की पहचान माने जाने वाले किशन बाघ की मौत हो गई। जिस बाघ एन3 के साथ उसकी लड़ाई हुई थी, वह भी उसके बाद से दिखा नहीं है। अटकले हैं कि वह भी लड़ाई में गंभीर घायल हुआ था। वन विभाग की टीम उसे खोज रही है, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। ऐसे में सवाल पूछा जा रहा है कि राधा के साथ किस बाघ को रखा जाएगा? यानी जंगल का राजा कौन बनेगा?  

नदी में तोड़ दिया था दम
नौ जून को बाघ एन2 किशन और बाघ एन3 दो साल बाद अचानक आमने-सामने आए थे। दोनों में काफी भयंकर लड़ाई हुई। इसमें किशन गंभीर रूप से घायल हो गया। अभयारण्य के अधिकारियों पता लगा तो उन्होंने इलाज के लिए पन्ना और भोपाल में सूचना दी। पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम ने नौरादेही आकर तीन दिन उसका इलाज किया। इलाज के दूसरे दिन होश में आने के बाद किशन बामनेर नदी में चला गया। उस समय भी उसके शरीर में बड़े-बड़े घाव थे। शनिवार सुबह उसका शव उसी नदी में पड़ा मिला। बाघ एन2 नदी से निकलने के बाद ही काफी कमजोर था। उसने नदी के सूखे स्थान पर अपना दम तोड़ दिया। शनिवार को जबलपुर की टीम ने पोस्टमॉर्टम किया। बाद में अधिकारियों की मौजूदगी में किशन का अंतिम संस्कार किया गया।


Nauradehi Wildlife Sanctuary: The biggest question after the clash of two tigers, who will become the king of
नौरादेही में आपसी भिड़ंत में घायल टी3 बाघ। - फोटो : अमर उजाला


पहली बार दोनों बाघों का हुआ था सामना
घायल बाघ एन2 की लोकेशन अधिकारी आईडी कॉलर से ले रहे थे। एन3 की लोकेशन आज तक नहीं मिली है कि वह कहा गया। हाथियों की मदद से उसे खोजा जा रहा है। एक सप्ताह बाद भी उस बाघ का कुछ पता नहीं चला है। अभयारण्य के अधिकारी एक हफ्ते से उसे तलाश ही रहे हैं। यह दोनों बाघ दो साल में पहली बार आमने-सामने आए थे। इससे पहले दोनों ने एक-दूसरे को नहीं देखा था। लड़ाई में एन2 की मौत हो गई, जबकि एन3 का कुछ पता नहीं है। सिंगपुर रेंजर सौरभ जैन का कहना है कि जिन स्थानों पर एन3 रहता था, वहां हाथियों की मदद से सर्चिंग की जा रही है। पगमार्क मिले हैं लेकिन बाघ अभी तक नहीं मिला।

कौन बनेगा राधा का राजा?
नौरादेही के राजा बाघ किशन की मौत के बाद राधा अकेली बची है। दोनों अक्सर साथ होते थे, लेकिन किशन की मौत के बाद उसके साथ कौन रहेगा, यह बड़ा सवाल है। नौरादेही के उप वनमंडल अधिकारी सेवाराम मलिक का कहना है कि बाहर से बाघ लाने का फैसला उच्च स्तर पर लिया जाएगा। फिलहाल बाघ एन3 की तलाश की जा रही है। वह जंगल में ही होगा, लेकिन अब तक मिला नहीं है। जल्द से जल्द उसे तलाश लेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed