फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Tourism: मानसून में दिल खोलकर कीजिए देश के दिल की सैर, स्वागत के लिए तैयार हैं किले, महल और सतपुड़ा की रानी

Tue, 28 Jun 2022 01:17 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 28 Jun 2022 01:17 PM IST
सार

MP Tourism: मानसून में दिल खोलकर कीजिए देश के दिल की सैर, स्वागत के लिए तैयार हैं किले, महल और सतपुड़ा की रानी

विज्ञापन
MP Tourism: Visit the heart of the country openly in monsoon, forts, palaces and the queen of Satpura are ready to welcome
भोजताल, भोपाल - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश को ‘देश का दिल’ यूं ही नहीं कहा जाता है। इस राज्य को नदियों, पहाड़ों और जंगलों ने अपनी ख़ूबसूरती से नवाज़ा है। एक से बढ़कर एक पर्यटन स्थल एमपी की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं और पर्यटकों को अपनी तरफ खींच लाते हैं। मानसून ने प्रदेश में दस्तक दे दी है। हरियाली से गुलजार पहाड़, बहते झरने और खूबसूरत किले के दीदार के लिए बारिश से सुहाना मौसम कोई और नहीं हो सकता। अगर आप मानसून का मजा लेना चाहते हैं तो इस बार देश के दिल के खूबसूरत पर्यटन स्थलों की सैर कीजिए। आइए आपको मध्य प्रदेश की उन जगहों के बारे में बताते हैं, जहां आप मानसून में जन्नत से नजारे देख सकते हैं।


झीलों का शहर
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल अपनी झीलों के प्रसिद्ध है। भोपाल की  सुबह पोहा-जलेबी और शाम बड़े तालाब में डूबते सनसेट के नजारों से होती हैं। दोपहर की तो बात ही मत कीजिए हरी भरी सड़कों में पड़ती बारिश की फुहारें भीगने को मजबूर कर देती हैं। राजा भोज ताल यानि की बड़ी झील में आप शाम को बोटिंग कर सकते हैं, तो सुबह के वक्त तालाब के किनारे ठंडी-ठंडी हवा के झोंके आपकी पूरी थकान छू मंतर कर देंगे।
 
MP Tourism: Visit the heart of the country openly in monsoon, forts, palaces and the queen of Satpura are ready to welcome
मांडू के महल। - फोटो : अमर उजाला
मन मोह लेगी मनुआभान टेकरी
मनुआभान की टेकरी ऊंचाई पर स्थित है। यहां बहुत ही ख़ूबसूरत जैन मंदिर है। पहाड़ की ऊंचाई से पूरा भोपाल नज़र आता है। बड़ा तालाब तो यहां से बेहद ख़ूबसूरत लगता है। कलियासोत, केरवा और कोलार डैम घूमने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। बारिश के मौसम में जब इन बांधों के गेट खुलते हैं तो ऩजारा देखने लायक होता है। मानसून के समय भोपाल में रात में घूमने का आनंद ही और है। साफ-सुथरी सड़कें और हरियाली ऐसा लगता है जैसे मन में नई ताज़गी भर रही हों।

सिटी ऑफ जॉय- मांडू
धार जिले में स्थित मांडू ऐतिहासिक धरोहरों को ख़ुद में संजोए हुए है। यहां 25 से अधिक ऐतिहासिक महल मौजूद हैं। मांडू में स्थित जहाज महल मानो तालाब के बीच में तैर रहा हो। पहाड़ों और चट्टानों से घिरे हुए मांडू की ऐतिहासिक इमारतें बहुत आकर्षक लगती हैं। मांडू राजा बाज बहादुर और रानी रूपमती की अमर प्रेम कहानी आज भी सुनाता है। बाज बहादुर के महल के सामने ही रानी रूपमती का महल स्थित है, जिसमें उनकी प्रेम कहानी के किस्से आज भी पर्यटकों को रोमांचित कर देते हैं। रोजाना शाम को हिंडोला महल में लाइट शो का आयोजन किया जाता है, जिसमें मालवा के इतिहास की कहानियों की गूंज महसूस होती है। बारिश के मौसम में जब सैलानी यहां की सैर करने निकलते हैं, तो यहां के नज़ारे पर्यटकों का मन मोह लेते हैं। 
 
MP Tourism: Visit the heart of the country openly in monsoon, forts, palaces and the queen of Satpura are ready to welcome
भीमबेटका। - फोटो : अमर उजाला
मनमोह लेंगे अमरकंटक के झरने 
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित अमरकंटक पहाड़ियों पर स्थित है। अमरकंटक के सोनमुड़ा नामक स्थान से नर्मदा नदी का उद्गम होता है। सोनमुड़ा पहाड़ियों से बहुत ही अच्छा दृश्य देखने को मिलता है। बारिश में चारों तरफ हरियाली नजर आती है। यहां स्थित कपिल धारा को दूध धारा के नाम से भी जाना जाता है। यहां पहाड़ों के बीच से लहरें नर्मदा नदी से मिलती हैं। यहां से बहती नदी की धार को देखकर लगता है मानो सफेद दूध बह रहा हो। बारिश के समय आप यहां से घूम कर जब जाएंगे, तो यहां की ख़ूबसूरती भूल नहीं पाएंगे। आप यहां आएं तो प्रसिद्ध जैन मंदिर और श्रीयंत्र मंदिर घूमना न भूलें। 

'सतपुड़ा की रानी' पचमढ़ी में लीजिए मानसून का मजा
पचमढ़ी हिल स्टेशन राजधानी भोपाल से करीब 250 किलोमीटर दूर है। यहां स्थित ऊंची चट्टान को धूपगढ़ के नाम से जाना जाता है। इसे मध्य प्रदेश की सबसे ऊंची चट्टान कहा जाता है। यहां सैलानी सूर्योदय और सूर्यास्त के समय घूमने आते हैं। इन पहाड़ियों के बीच से सूर्योदय और सूर्यास्त बहुत सुंदर लगता है। राजेंद्रगिरी पार्क में पर्यटक सूर्यास्त के समय आते हैं। यहां का नज़ारा भी आने वालों का मन मोह लेता है। बारिश के समय पर पंचमढ़ी और भी ज़्यादा खूबसूरत नज़र आता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
MP Tourism: Visit the heart of the country openly in monsoon, forts, palaces and the queen of Satpura are ready to welcome
पचमढ़ी: मध्य प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
अगर आप मध्य प्रदेश आने का मन बना रहे हों, तो इन जगहों को विजिट करना न भूलें। मध्य प्रदेश पर्यटन अपने सैलानियों का बहुत अच्छे से ख्याल रखता है। शासन और प्रशासन पर्यटक स्थलों को न सिर्फ साफ-सुथरा रख रहे हैं बल्कि समय-समय पर और विकसित कर रहे हैं। राज्य के सारे जिलों में मप्र पर्यटन द्वारा होटल और रिसोर्ट मौजूद हैं जो कि बहुत ही शानदार हैं। देश के दिल में बसा हुआ मध्य प्रदेश आपका दिल खोल कर स्वागत करने को बेकरार है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed