मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ क्षेत्र में बुधवार शाम हुई तेज बारिश की वजह से उमरानाला से हिवरावासुदेव के बीच स्थित उमरा नदी उफान पर आ गई थी। उसी दौरान ईट से भरा एक ट्रैक्टर पानी के तेज बहाव में उसमें बह गया। उस समय उस पर ड्राइवर समेत चार लोग सवार थे। ड्राइवर तो तैरकर बाहर आ गया। बाकी मजदूरों का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। बताया जाता है कि तेज बहाव में तीनों मजदूर काफी दूर निकल गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल उमरानाला और मोहखेड पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू कर दिया।
MP News: नदी पार करते समय तीन मजदूर सहित बह गया टैक्टर, सिर्फ ड्राइवर बचा, अब तक नहीं लगा सुराग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:32 AM IST
सार
छिंदवाड़ा में तीन मजदूरों के साथ एक ट्रैक्टर बह गया। बचाव दल की कोशिशों के बाद भी अब तक उनका पता नहीं लग सका है। ड्राइवर जरूर तैरकर बाहर आ गया था। वह बच गया है।
विज्ञापन
