फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: पुष्पा स्टाइल में अवैध शराब की बिक्री, रीवा की टमस नदी में छिपाई थी सैकड़ों बोतलें

Fri, 14 Oct 2022 08:48 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 14 Oct 2022 08:48 AM IST
सार

नशे के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची मध्यप्रदेश पुलिस उस समय चौंक गई जब टमस नदी से अवैध शराब की सैकड़ों बोतलें बरामद हुई। बदमाश बोतलों को गहरे पानी में छिपा देता था। जब जरूरत पड़ती तो निकालता और बेचता। 

विज्ञापन
MP News: Illicit liquor sale in Rewa Used To Store Liquor in Tamas River
रीवा में टमस नदी से पुलिस ने अवैध शराब बरामद की। - फोटो : सोशल मीडिया

आपने पुष्पा फिल्म देखी ही होगी। पुलिस के आने से पहले पुष्पा अवैध कटाई से हासिल लकड़ियों का पानी के रास्ते परिवहन करता है। बस यही तरीका रीवा में अवैध शराब के कारोबारियों ने भी अपना लिया। मध्यप्रदेश पुलिस जब कार्रवाई करने पहुंची तो तरीका देखकर वह भी चकित रह गई। टोंक गांव में अवैध शराब कारोबारी ने टमस नदी में बोतलों को छिपा रखा था। जब भी जरूरत पड़ती तो वह पानी से उन्हें निकालता और बेच देता। 



मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर अवैध नशे के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। बुधवार को रीवा पुलिस ने टोंक गांव में दबिश दी। वहां से बड़ी मात्रा में अवैध शराब भी बरामद की। यह शराब टमस नदी के गहरे पानी में छिपा रखी थी। पुलिस ने नाव में सवार होकर नदी के बीच में जाकर इन बोतलों को बाहर निकाला। 

चाकघाट थाना क्षेत्र के टोंक गांव में पुलिस को अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली थी। पुलिस ने सत्यदेव सिंह के घर में दबिश दी। वहां शराब नहीं मिली। कुछ लोगों ने बताया कि शराब तो नदी में छिपाई है। तब पुलिस को विश्वास नहीं हुआ। सच का पता लगाने के लिए नाव में सवार होकर पुलिस नदी में उतरी तो वहां रस्सी से थैलों को बांध रखा था और नीचे शराब की बोतलों को छोड़ा गया था। पुलिस ने 13 लीटर शराब पानी के अंदर से निकाली है।

MP News: Illicit liquor sale in Rewa Used To Store Liquor in Tamas River
रीवा की टमस नदी में इस तरह छिपाते थे अवैध शराब। - फोटो : सोशल मीडिया

नदी में कर रखा था बंटवारा 
अवैध शराब कारोबारियों ने नदी में भी बंटवारा कर रखा था। अलग-अलग लोगों का इलाका तय था और वह उसमें ही धागों से बोरों को बांधकर पानी में छोड़ देते थे। जब भी जरूरत पड़ती तो नदी में उतरते और पानी में से खींचकर बोतलें निकालते। थाना प्रभारी अभिषेक पटेल ने बताया कि पुलिस ने आमिलकोनी गांव में भी दबिश दी थी जहां एक घर से पांच क्विंटल लाहन बरामद हुआ है। लाहन को नष्ट करवा दिया गया है। अवैध शराब बिक्री के मामले दर्ज कर जांच की जा रही है।

नदी से निकालकर बेचता था शराब
पुलिस ने बताया कि आरोपी शराब बनाने के बाद उसे पानी के अंदर छिपा देते थे। जब भी ग्राहक आता तो नाव से निकालकर बेच देता था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को कई चौंकाने वाली जानकारियां दी है। जो भी लोग अवैध शराब बेचने का काम करते है वे ज्यादातर टमस नदी के अंदर ही शराब छिपाकर रखते हैं। आरोपियों ने टमस नदी में अपने घर के सामने के हिस्सा पर खुद का पट्टा बना लिया है। वे अपने-अपने इलाके में ही शराब छिपाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed