फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: सीएम शिवराज बेंगलुरु में बोले एमपी में सभी क्षेत्रों के उद्योग और निवेश के लिए पर्याप्त संभावनाएं

Thu, 24 Nov 2022 07:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 24 Nov 2022 07:50 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बेंगलुरू में मध्य प्रदेश में निवेश अववसर पर उद्योगपतियों और निवेशकों से संवाद किया। उन्होंने निवेशकों को इंदौर में जनवरी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए आमंत्रित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पर्याप्त लैंड बैक-बिजली-पानी-रोड कनेक्टिविटी और बेहर कानून व्यवस्था प्रदेश की ताकत है। मैं प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबंद्ध हूं।

विज्ञापन
MP News: CM Shivraj said in Bengaluru, there is enough potential for industry and investment in all sectors in
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को बैंगलुरू में “मध्यप्रदेश में निवेश अवसर” पर संवाद सत्र को संबोधित किया। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश में उद्योगों के लिए पर्याप्त लैंड बैंक उपलब्ध है। मध्यप्रदेश, पावर सरप्लस राज्य है, दिल्ली की मेट्रो ट्रेन भी मध्यप्रदेश के सोलर प्लांट से चल रही है। प्रदेश में पानी की पर्याप्त उपलब्धता है। स्किल्ड मेन पावर के साथ कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहतर है, प्रदेश के लोग शांति से कार्य करने में विश्वास रखते हैं, हमारी ब्यूरोक्रेसी भी प्रो-एक्टिव है। यह सब बिन्दु औद्योगिक विकास और निवेश के लिए हमारी ताकत है।


 
MP News: CM Shivraj said in Bengaluru, there is enough potential for industry and investment in all sectors in
राज्य सरकार उद्योगों की आवश्यकता के अनुसार अपनी विभिन्न नीतियों में जरूरी बदलाव करने के लिए सहमत है। - फोटो : अमर उजाला
राज्य सरकार उद्योगों की आवश्यकता के अनुसार अपनी विभिन्न नीतियों में जरूरी बदलाव करने के लिए सहमत है। प्रदेश में सभी क्षेत्रों के उद्योग और निवेश के लिए पर्याप्त संभावनाएं मौजूद हैं। उद्योगपति एंव निवेशक आएं, बातचीत करें और उद्योग तथा प्रदेश की प्रगति में सहभागी बने। बैंगलुरू के होटल ताज यशवंतपुर में संवाद सत्र में औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा, विभिन्न उद्योगपति और निवेशक सम्मिलित हुए।

 
MP News: CM Shivraj said in Bengaluru, there is enough potential for industry and investment in all sectors in
बेंगलुरु में निवेशकों से सीएम का संवाद कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेशकों से यह संवाद मात्र कर्मकांड नहीं है, अपितु प्रदेश के विकास की तड़प, जिद, जुनून और जज्बे से उत्पन्न भावना है जिसे व्यवहारिक रूप देने के लिए मैं प्रतिबद्ध हूं। उन्होंने कहा कि इन्दौर में 11 और 12 जनवरी 2023 को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हो रही है। इससे पहले 8 से 10 जनवरी तक प्रवासी भारतीय सम्मेलन होगा, जिसमें 80 से अधिक देशों में निवास कर रहे प्रवासी भारतीय सम्मिलित होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सम्मेलन के समापन समारोह में शामिल होंगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
MP News: CM Shivraj said in Bengaluru, there is enough potential for industry and investment in all sectors in
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों और निवेशकों को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में निवेश और उद्योग लगाने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श कर समिट में उद्योगपति एवं निवेशक अपनी भावी योजनाओं को निर्णायक रूप देंगे, इस विश्वास के साथ ही मैं आपको आमंत्रित कर रहा हूं। मध्यप्रदेश के उज्जैन में श्री महाकाल लोक की अद्भुत सृष्टि हुई है, प्रदेश टाईगर स्टेट, लेपर्ड स्टेट और चीता स्टेट भी है। आप प्रदेश में आएँ, निवेश की ओर निर्णायक रूप से आगे बढ़ें और प्रदेश की विविधता से परिचित हों, यही आग्रह है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का स्वच्छतम राज्य है। प्रदेश लगातार छठवीं बार स्वच्छता में उपलब्धियां अर्जित कर देश का सिरमौर बना है। प्रदेश में 3 लाख किलोमीटर सड़कें बनाई गई हैं। अटल एक्सप्रेस-वे, नर्मदा एक्सप्रेस-वे से जहां एक ओर अंतर्राज्यीय कनेक्टिविटी बढ़ेगी, वहीं दिल्ली और गुजरात से भी आवागमन सुगम और कम समय में होगा। इंदौर और भोपाल के बीच में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट विकसित किया जा रहा है। कभी बीमारु राज्य कहे जाने वाले मध्यप्रदेश ने कृषि के क्षेत्र में अन्न उत्पादन में पंजाब को पीछे छोड़ा है।

प्रदेश का बासमती चावल अमेरिका और कनाडा में धूम मचा रहा है। हम फूड प्रोसेसिंग में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। देश की जीएसडीपी में हमारा योगदान 3.6 से बढ़ कर 4.6 प्रतिशत हो गया है और विकास दर वर्तमान मूल्यों पर 19.36 प्रतिशत है। प्रधानमंत्री द्वारा वर्ष 2026 तक पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थ-व्यवस्था बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मध्यप्रदेश ने अपना रोडमेप बनाया है। प्रदेश रोजगार के नए अवसर सृजित करने, आईटी सेक्टर और स्टार्टअप की दिशा में भी व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सीएम राइज स्कूल के नवाचार के साथ स्किल्ड मेन पॉवर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सिंगापुर के सहयोग से ग्लोबल स्किल पार्क विकसित किया जा रहा है। प्रदेश की आईटीआई संस्थाओं को आधुनिक रूप दिया गया है। यहाँ उद्योगों की आवश्यकता के अनुसार ट्रेड में प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों से वन-टू-वन संवाद भी किया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed