फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: असामाजिक तत्वों ने रेलवे स्टेशन चौराहे पर मचाया उत्पात, पुलिस ने पकड़े कई संदिग्ध, पूछताछ जारी

Tue, 30 Jul 2024 09:56 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 30 Jul 2024 09:56 AM IST
सार

कोतवाली टीआई आशीष कुमार शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए हमने कई लोगों को पकड़ा है। कुछ नशे में मिले हैं, संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। कटनी स्टेशन के पास असामाजिक तत्वों के खड़े होते ही सूचना देने की बात व्यापारियों से कही गई है। जिससे क्षेत्र में शांति का माहौल बना रहे।

विज्ञापन
MP News: Anti-social elements created ruckus at the railway station intersection police caught many suspects
पुलिस ने संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में इन दिनों असामाजिक तत्वों का डेरा कटनी और मुड़वारा स्टेशन के इर्द-गिर्द बना रहता है। जिसका शिकार अक्सर वहां से गुजरने वाले यात्री होते हैं। बीती शाम हुई ऐसी ही एक घटना ने पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा दिया। दरअसल, कटनी जंक्शन के पास करीब 1 दर्जन नशेड़ियों ने पत्थर और डंडे से राहगीरों पर हमला कर दिया। करीब 1 घंटे तक चले पत्थर और डंडे में 2 रेल यात्री घायल हो गया, जिनका जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। 

MP News: Anti-social elements created ruckus at the railway station intersection police caught many suspects
पुलिस ने संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला

घटना के बाद व्यापारियों, स्थानीय लोगों समेत वहां से गुराजने वाले लोगों में दहशत का माहौल दिखाई दिया। बताया जा रहा कुछ असामाजिक तत्वों ने वहां से निकल रहे लोगों पर अचानक लाठी-डंडे और पत्थर से हमला करना शुरू कर दिया। जिसमें 2 यात्री घायल हो गए। यह पूरी घटना एक सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे असामाजिक तत्व डंडे और पत्थर से मारपीट कर रहे हैं।

MP News: Anti-social elements created ruckus at the railway station intersection police caught many suspects
पुलिस ने संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली टीआई आशीष कुमार शर्मा ने बताया की मुखबिर से जानकारी मिलते ही वे टीम के साथ दिल बाहर चौक पहुंचे। पुलिस को देखकर असामाजिक तत्व वहां से फरार हो गए। हालांकि, इस दौरान पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। टीआई शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए हमने कई लोगों को पकड़ा है। कुछ नशे में मिले हैं, संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। कटनी स्टेशन के पास असामाजिक तत्वों के खड़े होते ही सूचना देने की बात व्यापारियों से कही गई है। जिससे क्षेत्र में शांति का माहौल बना रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed