Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
MP Chunav 2023: CM Shivraj gave development works worth Rs 1114 crore in Satna, announced to build Sharda lok
{"_id":"651ee7bdd8f8b29a3700c747","slug":"mp-chunav-2023-cm-shivraj-gave-development-works-worth-rs-1114-crore-in-satna-announced-to-build-sharda-lok-2023-10-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP Chunav 2023: सीएम शिवराज पहुंचे सतना, दी 1114 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मां शारदा लोक बनाने का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Chunav 2023: सीएम शिवराज पहुंचे सतना, दी 1114 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मां शारदा लोक बनाने का एलान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 05 Oct 2023 10:13 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को अल्प प्रवास पर सतना पहुंचे। वहां उन्होंने किसान सम्मेलन को संबोधित किया। साथ ही 1114 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। सीएम ने कहा कि किसान का कल्याण और उत्थान ही हमारी प्राथमिकता है!
विज्ञापन
1 of 3
सतना में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किसान सम्मेलन को संबोधित किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को अल्प प्रवास पर सतना पहुंचे। वहां उन्होंने किसान सम्मेलन को संबोधित किया। साथ ही 1114 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। सीएम ने कहा कि किसान का कल्याण और उत्थान ही हमारी प्राथमिकता है!
सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश का विकास और जनता की सेवा ही मेरे जीवन का ध्येय है। किसानों के कल्याण के साथ माताओं, बहनों, युवाओं और बुजुर्गों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए ही दिन-रात कार्य कर रहा हूं। मेरे किसान भाइयों-बहनों, आपकी वजह से मध्यप्रदेश में अन्न का उत्पादन 700% तक बढ़ा है, इसके लिए मैं आप सभी का अभिनंदन करता हूं। आज सतना में हम 959 करोड़ 73 लाख रुपये के 40 कामों का भूमिपूजन कर रहे हैं। मध्यप्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। कल भी मैं भोपाल से लगभग 50 हजार करोड़ के कामों का लोकार्पण और शिलान्यास करूंगा। कामदगिरि की परिक्रमा का पथ और अद्भुत वनवासी रामलोक हम बनाएंगे। आज मां के चरणों में प्रणाम करके कहता हूँ कि मां शारदा लोक भी बनेगा।
कांग्रेस पर साधा निशाना
सीएम शिवराज ने कहा कि जैसा विकास भाजपा ने मप्र का किया है। वैसा कभी कांग्रेस ने नहीं किया। मैं दिन भर लोकार्पण शिलान्यास कर रहा हूं, विकास की गंगा बह रही है। कमलनाथ सीएम थे, हर वक्त रोते रहते थे, कहते थे पैसा नहीं है। ऐसे आदमी को सीएम बनाना चाहिए क्या? विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है। हम दौरी सागर बांध, नहरें, सड़कें स्कूल सब बना रहे हैं। 157 करोड़ 84 लाख का लोकार्पण और 959 करोड़ के शिलान्यास आज हो रहे हैं। अभी मां शारदा लोक भी बनेगा। याद करो जब कांग्रेस की सरकार थी तो सिंचाई की क्या व्यवस्था थी। तब साढ़े 7 लाख हेक्टेयर की व्यवस्था थी आज 47 लाख हेक्टेयर का इंतजाम है। आने वाले समय में 1 लाख हेक्टेयर की व्यवस्था करेंगे। नहर ही नहीं पाइप लाइन से पानी की सप्लाई देंगे। पहले 18 परसेंट पर कर्ज मिलता था आज जीरो परसेंट में मिल रहा है। इन तीन सालों में 2 लाख 84 हजार करोड़ किसानों के खाते में डाले हैं। सीएम शिवराज ने आगे कहा कि राहत राशि भी देंगे और फसल बीमा का पैसा भी दिलाएंगे। आज 30 लाख किसानों को फसल बीमा योजना और 2 लाख किसानों को सम्मान निधि की रकम डाली जाएगी। किसान भाइयों से भाजपा, मोदी के साथ चलने का आह्वान करते हुए कहा कि उनका साथ दीजिए, जिसने किसानों की आमदनी बढ़ाने का प्रयास किया।
2 of 3
सीएम ने किसान सम्मेलन के दौरान मां शारदा लोक बनाने की बात भी कही।
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रदेश में किसानों ने चमत्कार किया है
सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश में किसानों ने चमत्कार किया है। राज्य सरकार ने सात सूत्रों का अनुसरण करते हुए संकट के समय सहायता उपलब्ध कराने, खेती के लिए बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने, कृषि के उत्पादन की लागत को कम करने, खेती का उत्पादन बढा़ने, किसान को उसकी फसल का सही मूल्य दिलाने, खेती के विविधीकरण और उत्पादों की मार्केटिंग को प्रोत्साहित करने के लिए गतिविधियां संचालित की हैं। हमारी सरकार ने पिछले तीन साल में लगभग 2 लाख 84 हजार करोड़ रुपये की राशि के हित लाभ किसानों के खातों में अंतरित किए। 3 करोड़ 9 लाख प्रकरणों में 1 लाख 49 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कृषि ऋण जीरो प्रतिशत ब्याज पर उपलब्ध कराये गए। फसल बीमा योजना के अंतर्गत 1 करोड़ 43 लाख से अधिक किसानों 20 हजार करोड़ से अधिक का बीमा दावा भुगतान किया गया। यह भी गौरतलब है कि देश के कुल निर्यात में 45 प्रतिशत की भागीदारी के साथ मध्यप्रदेश देश का प्रथम राज्य बना हुआ है। प्रदेश चना, उड़द, मसूर, दलहन, तिलहन, अलसी के उत्पादन में भी देश में प्रथम स्थान पर है। राज्य को लगातार सात बार कृषि कर्मण अवार्ड का सम्मान प्राप्त हुआ है।
दी सौगातें
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को सतना के हवाई पट्टी के पास आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित किया। सबसे पहले सतना के सर्किट हाउस के पास व्यंकटेश लोक का लोकार्पण किया। करीब आठ करोड़ की लागत से शहर के प्राचीनतम मंदिर वेंकटेश मंदिर का जीर्णोद्धार का लोकार्पण किया और यहां स्थापित भगवान विष्णु के दशावतार की प्रतिमाओं का लोकार्पण किया। सीएम ने सतना जिले में आयोजित किसान सम्मेलन में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की 1058 करोड़ राशि का अंतरण कर 30 लाख किसानों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने बहनों पर पुष्प वर्षा करने के बाद कन्या पूजन किया। इसके साथ ही 4 लाख 30 हजार पट्टों का वितरण किया। राज्य स्तरीय कृषक सम्मेलन में सतना के सीमावर्ती जिलों रीवा, पन्ना, कटनी, सीधी, छतरपुर, उमरिया आदि के कृषक शामिल हुए। अन्य जिलों के कृषक कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े।
3 of 3
सतना के किसान सम्मेलन में आसपास के जिलों के कृषक भी पहुंचे थे।
- फोटो : सोशल मीडिया
विवेकानंद महाविद्यालय मैहर और अनेक सड़कों हुआ लोकार्पण
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 157 करोड़ 84 लाख से अधिक की लागत से हुए विकास कार्यों के अंतर्गत 61 करोड़ 26 लाख की लागत से सतना में नेक्टर झील, व्यंकेटेश मंदिर, संतोषी माता तालाब के पुनर्विकास और 50 करोड़ की लागत से बने दो मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक, चित्रकूट में 10 करोड़ की लागत से बने आईटीआई छात्रावास व आवासों का लोकार्पण किया। सात करोड़ 95 लाख की लागत से सतना जिले में बने अस्पताल, हाईस्कूल भवन जैसे विकास कार्यों, 5 करोड़ 51 लाख की लागत से निर्मित विवेकानंद महाविद्यालय मैहर और वनदेवी परिसर चित्रकूट सहित जिले की विभिन्न सड़कों और अन्य निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी किया गया।
कामतगिरि पथ और मां शारदा देवी मंदिर रोप-वे तथा यात्री सुविधा का हुआ भूमिपूजन
मुख्यमंत्री चौहान ने 959 करोड़ 73 लाख लागत से किए गए कार्यों के भूमिपूजन के अंतर्गत 372 करोड़ 88 लाख की लागत से बनने वाली सतना से सोहावल नहर, 227 करोड़ 56 लाख की लागत से चित्रकूट में बनने वाले दोरीसागर बांध, 178 करोड़ 22 लाख लागत की नागौद-मैहर सड़क, 40 करोड़ 33 लाख के मझगवां सीएम राइज स्कूल, 31 करोड़ 53 लाख लागत के कामतगिरि पथ, 25 करोड़ 26 लाख के माँ शारदा देवी मंदिर यात्री सुविधा व रोप-वे का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शासकीय महाविद्यालय नादन, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नागौद, जिले की विभिन्न सड़कों तथा अन्य निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।