फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मप्र ऑटो शो: मुख्यमंत्री बोले- मध्यप्रदेश में स्टार्टअप पॉलिसी अगले महीने लॉन्च होगी, आइडियाज आपके, पैसे का इंतजाम मामा करेगा

Fri, 29 Apr 2022 06:06 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 29 Apr 2022 06:06 PM IST
सार

मध्य प्रदेश ऑटो शो का तीन दिवसीय आयोजन इंदौर में हो रहा है। दूसरे दिन शो में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उपस्थिति दर्ज कराई।
 

विज्ञापन
MP Auto Show: Chief Minister said - Startup policy will be launched in Madhya Pradesh next month, ideas will be arranged by your Mama, money
मध्य प्रदेश ऑटो शो का तीन दिवसीय आयोजन इंदौर में हो रहा है। दूसरे दिन शो में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उपस्थिति दर्ज कराई। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश ऑटो शो का तीन दिवसीय आयोजन इंदौर में हो रहा है। दूसरे दिन शो में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उपस्थिति दर्ज कराई। सीएम ने इंदौर में विभिन्न ऑटो निर्माता कंपनियों के व्हीकल उत्पादों को गणमान्य लॉन्च किया। सीएम ने कहा कि मेरे बेटे-बेटियों, मैं मई के महीने में स्टार्टअप पॉलिसी लॉन्च करने वाला हूं। आपके पास इनोवेटिव आयडियाज हैं, तो चिंता मत करना, उसमें लगाने के लिए जिस धन की आवश्यकता होगी, उसका इंतजाम भी मामा करवाएगा। हम स्टार्टअप पॉलिसी ला रहे हैं, ताकि हमारे बच्चे अपने सपने साकार कर सकें।


बता दें कि मध्य प्रदेश ऑटो शो का शुभारंभ गुरुवार को सुबह 11 बजे मंत्री राज्यवर्धन दत्तीगांव और तुलसीराम सिलावट ने उद्घाटन किया था। आज दूसरे दिन मुख्यमंत्री शो में पहुंचे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गणमान्य जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों की उपस्थिति में इंदौर में मप्र ऑटो शो का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी को इतने कम समय में इतने शानदार शो के लिए बधाई देता हूँ। यह एक शो ही नहीं है, बल्कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने का अभियान है। इन्वेस्टमेंट की दिशा में एक नई क्रांति मध्यप्रदेश की धरती पर हो रही है। मध्य प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। 2021-22 में मध्यप्रदेश की ग्रोथ रेट 19.7% है जो हिंदुस्तान में सबसे ज्यादा है। जीडीपी बढ़कर साढ़े ग्यारह लाख करोड़ हो गई है।देश की GDP में MP का योगदान 3.6% से बढ़कर 4.6% हो गया है। प्रति व्यक्ति आय 1.24 लाख हो गई है।
 
MP Auto Show: Chief Minister said - Startup policy will be launched in Madhya Pradesh next month, ideas will be arranged by your Mama, money
सीएम ने कहा कि हमने ये फैसला किया है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल और इसके कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक नवीन नीति हम मध्यप्रदेश में लेकर आएंगे। - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने कहा कि हमने ये फैसला किया है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल और इसके कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक नवीन नीति हम मध्यप्रदेश में लेकर आएंगे। इस पर हम चर्चा करने वाले हैं। मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता है कि आइशर सीआईआई स्किल डेवलपमेंट अकादमी की स्थापना पीथमपुर में की जा रही है। इसके लिए भवन सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। उद्योगों की मंजूरी के लिए हमने सिंगल विंडो बनाई है। 30 दिन के भीतर हम मंजूरी देते हैं। उद्योगों के लिए हमने अलग-अलग पॉलिसी बनाई है। लॉजिस्टिक वेयर, फार्मा पॉलिसी है। इथेनॉल पॉलिसी ला रहे हैं। प्रदेश में विभिन्न इंडस्ट्रियल पार्क बन रहे हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज ने बताया कि हमने मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना शुरू की है। जिसमें 50 लाख तक के लोन की गारंटी मध्य प्रदेश सरकार देगी। मेरे प्रदेश के युवा उद्यमी बनें और आगे बढ़ें। चाहे स्टार्टअप हो या बड़ी कंपनियां, दोनों का हम हृदय से स्वागत कर रहे हैं। मेरे बच्चों को रोजगार के अवसर प्राप्त हों यही हमारी प्राथमिकता है। हमने उद्योगों के विकास के लिए मध्यप्रदेश में आवश्यक और कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं जिससे प्रदेश में निवेश बढ़ रहा है। मुझे यह बताते हुए यह प्रसन्नता है कि कोविड-19 के दौरान 2 सालों में मध्यप्रदेश में 650 से ज्यादा इंडस्ट्रीज आई हैं, जिन्होंने 40 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है।
 
MP Auto Show: Chief Minister said - Startup policy will be launched in Madhya Pradesh next month, ideas will be arranged by your Mama, money
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में 'मध्यप्रदेश ऑटो शो' कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व जर्मनी सहित विभिन्न क्षेत्रों से पधारे उद्योगपतियों से मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला
सीएम शिवराज बोले कि मध्य प्रदेश की वस्तुओं का लगातार निर्यात बढ़ रहा है। एमपी व्हीट की दुनिया के अनेक देशों से मांग आ रही है। सोने जैसे दाने हमारे गेहूं की है। मध्यप्रदेश के बासमती चावल की सुगंध कनाडा और अमेरिका में धूम मचा रही है। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में 'मध्यप्रदेश ऑटो शो' कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व जर्मनी सहित विभिन्न क्षेत्रों से पधारे उद्योगपतियों से मुलाकात की।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed