फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: खरगोन के ओखलेश्वर धाम में चमत्कार! हनुमान जी की प्रतिमा ने झपकाईं पलकें, वीडियो वायरल

Mon, 19 Sep 2022 01:14 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 19 Sep 2022 01:14 PM IST
सार

MP: खरगोन के ओखलेश्वर धाम में चमत्कार! हनुमान जी की प्रतिमा ने झपकाईं पलकें, वीडियो वायरल

विज्ञापन
Miracle seen in Khargone's Okhleshwar Dham Hanuman ji's statue blinked video went viral
ओखलेश्वर धाम में हनुमान जी ने झपकाईं पलकें। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के ओखलेश्वर धाम में एक चमत्कार देखने को मिला, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में हनुमान जी की प्रतिमा पलकें झपकाती हुई नजर आ रही है। हालांकि अमर उजाला मंदिर के वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। 


जानकारी के अनुसार मंदिर में हर महीने रोहणी नक्षत्र में 27 वें दिन हनुमान जी का विशेष श्रृंगार किया जाता है, वहीं, लोगों का दावा है कि इस बार के श्रृंगार के दौरान हनुमान जी की प्रतिमा ने अपनी पलकें झपकाईं हैं। वायरल वीडियो में हनुमान जी पलकें झपकाते हुए नजर भी आ रहे हैं।



 
Miracle seen in Khargone's Okhleshwar Dham Hanuman ji's statue blinked video went viral
ओखलेश्वर धाम मंदिर में चमत्कार - फोटो : सोशल मीडिया
पुजारी ने बताया चमत्कार
मंदिर काफी पुराना है, इससे पहले भी मंदिर से जुड़ी इस तरह की खबरें सामने आती रही हैं, लेकिन इस बार वीडियो में साफ तौर पर हनुमान जी पलकें झपकाते नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो मंदिर में एक भक्त ने बनाया है जो कि श्रृंगार के समय का है, इसमें हनुमान जी की पलकें बंद और खुलती हुई नजर आ रही हैं। मंदिर में आने वाले भक्तों और पुजारी ने इसे चमत्कार बताया है।
 
Miracle seen in Khargone's Okhleshwar Dham Hanuman ji's statue blinked video went viral
ओखलेश्वर धाम - फोटो : सोशल मीडिया
मंदिर के बारे में मान्यता है कि यहां आने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं भगवान पूरी करते हैं। सालभर में 13 बार हनुमान जी का विशेष श्रृंगार किया जाता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed