{"_id":"66d46f41be9ee4b5f8042d94","slug":"mandsaur-lord-pashupatinath-was-beautifully-decorated-and-offered-56-offerings-2024-09-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mandsaur: भगवान पशुपतिनाथ का नयनाभिराम शृंगार कर लगाया 56 भोग, बड़ी संख्या में दर्शन करने पहुंचे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur: भगवान पशुपतिनाथ का नयनाभिराम शृंगार कर लगाया 56 भोग, बड़ी संख्या में दर्शन करने पहुंचे भक्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 01 Sep 2024 07:12 PM IST
सार
रविवार को भगवान पशुपतिनाथ का रूद्राभिषेक कर शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई, जिसके बाद भगवान पशुपतिनाथ की अष्टमुखी प्रतिमा का नयनाभिराम शृंगार कर छप्पन भोग का नैवेद्य अर्पित किया गया।
विज्ञापन
1 of 3
मंदसौर में भगवान पशुपतिनाथ को 56 भोग अर्पित किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मंदसौर के राजा भगवान पशुपतिनाथ का मंदिर परिसर रविवार को अनेक प्रकार के पकवानों की खुशबू से महक उठा। भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के गर्भगृह में प्रातःकालीन आरती मंडल द्वारा 56 भोग का नैवेद्य लगाया गया, जिसके दर्शन करने के लिए भक्तों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है।
2 of 3
पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में हवन में शामिल भक्त
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को भगवान पशुपतिनाथ का रूद्राभिषेक कर शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई, जिसके बाद भगवान पशुपतिनाथ की अष्टमुखी प्रतिमा का नयनाभिराम शृंगार कर छप्पन भोग का नैवेद्य अर्पित किया गया। रविवार को भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में प्रातः कालीन आरती मंडल के तत्वावधान में सावन माह की समाप्ति के उपलक्ष्य में पशुपतिनाथ मंदिर गर्भगृह में एक हजार थाल में छप्पन भोग का नैवेद्य अर्पित किया गया।
भगवान को अर्पित किए गए नैवेद्य में कई प्रकार की मिठाइयां व नमकीन शामिल हैं। इसके पूर्व सुबह 11 बजे आरती मंडल द्वारा भगवान पशुपतिनाथ का विद्वान आचार्यों के आचार्यत्व में महारुद्राभिषेक व हवन का आयोजन किया गया। उसके बाद भगवान पशुपतिनाथ की आरती के पश्चात भगवान पशुपतिनाथ का नयनाभिराम शृंगार कर मंदिर गर्भगृह में एक हजार थाल में 56 भोग का नैवेद्य सजाया गया।
3 of 3
मंदसौर में भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन करने पहुंचे भक्त
- फोटो : अमर उजाला
50 साल से चली आ रही परंपरा
भगवान पशुपतिनाथ मंदिर प्रातःकालीन आरती मंडल के प्रवक्ता उमेश परमार ने बताया कि आरती मंडल द्वारा 50 साल से भी पहले से भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में 56 भोग का नैवेद्य अर्पित करने की परंपरा चली आ रही है। उसी परंपरा के तहत इस वर्ष भी 56 भोग का आयोजन किया गया है, जिसके दर्शन रात 11 बजे तक होंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।