पूर्व मिस यूनिवर्स और अभिनेत्री सुष्मिता सेन आज इंदौर आईं। उन्होंने यहां पर फिक्की फ्लो के प्रोग्राम में हिस्सा लिया और महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण, फिल्म, तकनीक जैसे कई विषयों पर चर्चा की।
बायपास स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। सुष्मिता ने वुमन एम्पावरमेंट पर बात करते हुए कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं बेहतर कर रही हैं और अब समय पूरी तरह से बदल गया है। महिलाओं को अब वह समाज और व्यवस्थाएं मिल रही हैं जो उन्हें आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। इस मौके का हर महिला को फायदा उठाना चाहिए और अपनी प्रतिभाओं को बाहर लाकर समाज के लिए बेहतर काम करना चाहिए।
2 of 2
कार्यक्रम में मौजूद फिक्की फ्लो की सदस्याएं।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
सुष्मिता सेन ने प्रोग्राम में इंदौर के डॉक्टरों की भी तारीफ की। दरअसल, इंदौर पहुंचने के बाद सेन को अचानक दांत में दर्द उठा। जिसका उन्होंने इंदौर में ही इलाज कराया। इलाज के बाद उनके मित्र ने इंदौर की प्रसिद्ध भंवरीलाल की मिठाईयां सुष्मिता सेन को दी। सुष्मिता ने तुमसे मिल के दिल का...सॉन्ग पर डांस भी किया। इस दौरान कुछ लड़कियों ने आई लव यू सुष्मिता कहा, तो जवाब में सुष्मिता ने भी आई लव यू टू कहा।