फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore News: जलकुंभी से भरा सिरपुर तालाब, रामसर साइट का बनने के बाद भी सुधार नहीं

Sun, 09 Jun 2024 08:15 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 09 Jun 2024 08:15 PM IST
सार

निगम के पास आधुनिक मशीनें नहीं, आसपास की बस्तियों से सीवरेज का पानी और गंदगी भी तालाब में पहुंच रही।  
 

विज्ञापन
sirpur lake ramsar site in india indore news
तालाब में जलकुंभी का जाल। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
इंदौर का सिरपुर तालाब रामसर साइट में शामिल हो चुका है लेकिन इसके बावजूद यहां की व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। सिरपुर तालाब एक बार फिर से जलकुंभी से घिर गया है और निगम है कि हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है। मप्र में रामसर साइट का गौरव सिरपुर को मिलने के बाद भी निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। 


क्यों खतरनाक है जलकुंभी
जलकुंभी को भारत में बंगाल का आतंक भी कहा जाता है। यह पौधा रुके हुए जल में वृद्धि करता है जो जल से ऑक्सीजन खींच लेता है। इस वजह से वहां की सारी मछलियां मर जाती हैं। यह एक बहुत तेजी से फैलने वाला खरपतवार है। यह जैव विविधता नुकसान का भी एक कारण है जो अनेक जलीय प्रजातियों को अपनी उपस्थिति के कारण नष्ट कर देता है। यह अल्प समय में ही संपूर्ण जल में फैल जाता है और उसे ढंक देता है इससे छुटकारा पाना बहुत कठिन होता है। 
sirpur lake ramsar site in india indore news
जलकुंभी से भरा सिरपुर तालाब। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
सिरपुर में क्यों आ रही परेशानी
सिरपुर तालाब में जलकुंभी बढ़ने के कई कारण हैं। निगम के पास आधुनिक मशीनें नहीं हैं जो जलकुंभी को तेजी से हटा सकें। अभी निगम पुरानी क्रेन और मशीनों से काम कर रहा है। प्रतिदिन दो मशीनों से जलकुंभी को साफ किया जाता है लेकिन उतनी ही तेजी से यह बढ़ जाती है। पर्यावरणविद् संदीप खानवलकर बताते हैं कि जलकुंभी बढ़ने का सबसे प्रमुख कारण है सिरपुर में सीवरेज के पानी का मिलना। सिरपुर में आसपास की बस्तियों से कचरा और सीवरेज का पानी भी लगातार आता रहता है। इस वजह से जलकुंभी यहां पर तेजी से फैल रही है। 

क्या है रामसर साइट
रामसर साइट वो जगह होती है जहां विलुप्त हो रही प्रजाति के पक्षियों और अन्य जीवों को संरक्षित किया जाता है। यदि झील या तालाब की स्थिति बेहतर रहती है तो यूनेस्को के द्वारा उसे रामसर साइट घोषित किया जाता है। इंदौर के सिरपुर तालाब को भी रामसर साइट में शामिल किया गया है। कुछ दिन पहले ही यहां पर मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में दुनिया के कई देशों के प्रतिनिधि पहुंचे थे और सिरपुर की तारीफ की थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed