फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pravasi Bharatiya Divas: पीएम मोदी ने चखा मालवा के व्यंजनों का स्वाद, प्रवासी भारतीयों संग किया लंच

Mon, 09 Jan 2023 03:59 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 09 Jan 2023 03:59 PM IST
सार

Pravasi Bharatiya Divas: पीएम मोदी ने चखा मालवा के व्यंजनों का स्वाद, 140 प्रवासी भारतीयों के संग किया लंच

विज्ञापन
Pravasi Bharatiya Divas PM Modi tasted the cuisine of Malwa, had lunch with NRIs
प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि 9 जनवरी को इंदौर में आयोजित प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में शामिल हुए। प्रवासी भारतीयों को संबोधित करने के दौरान पीएम मोदी ने इंदौर के लजीज व्यंजनों की जमकर तारीफ की तो वहीं, संबोधन खत्म करने के बाद सम्मेलन में शामिल होने आए 70 देशों के करीब 40 प्रवासी भारतीयों के साथ लंच किया। पीएम मोदी के लंच में मालवा के कई स्वादिष्ट व्यंजनों को शामिल किया गया था, जिनका उन्होंने जायका लिया। आइए आपको बताते हैं पीएम मोदी के लंच में कौन-कौन से खास व्यंजन शामिल किए गए थे।
Pravasi Bharatiya Divas PM Modi tasted the cuisine of Malwa, had lunch with NRIs
इंदौर के सेव - फोटो : अमर उजाला
मालवी के साथ विदेशी व्यंजनों का तड़का
लंच में मालवी व्यंजनों के साथ विदेशी डिश भी परोसी गई। पोहा, कई किस्म के सेव के अलग स्टॉल हैं, जिनमें इंदौर की खास चीजों को परोसा गया है। भुट्टे की कीस, गराडू चाट, नचनी क्रेकर्स, दही चंदिया जैसे व्यंजन लंच में शामिल रहे। मध्यप्रदेश के अलावा राजस्थान और गुजरात की स्पेशल डिश भी परोसी जा रही हैं। बाजरे का खिचड़ा, सांवा की मीठी खीर, केसरिया जलेबी, शिकंजी, गुलाबजामुन, सीताफल राबड़ी, गाजर का हलवा मीठे में परोसे गए।
 
Pravasi Bharatiya Divas PM Modi tasted the cuisine of Malwa, had lunch with NRIs
लंच में शामिल मालवा के व्यंजन - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी के लंच में निवेश पर जोर
प्रवासी भारतीय सम्मेलन में पीएम मोदी के साथ लंच करने के लिए 40 लोगों को शामिल किया गया। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा चुके भारतीय उद्योगपति, अंतर्राष्ट्रीय राजनेता और भारत के  एनआर आई शामिल किए गए। इंदौर से शामिल लोगों ने बताया कि लंच के दौरान निवेश की रणनीतियों पर जोर रहा। इसके साथ मोदी ने भारतीय संस्कृति और परंपरा को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाने के लिए प्रवासी भारतीयों से चर्चा की। उन्होंने सभी एनआरआई से भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर बनाने के लिए किए जाने वाले उपायों पर भी सलाह मांगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed