{"_id":"62b6974ccaf26e4d8e4522a6","slug":"mp-panchayat-chuanv-polling-for-the-first-phase-in-panchayat-elections-begins-voting-will-be-held-till-3-pm-enthusiasm-among-voters","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP Panchayat Chuanv: पंचायत चुनावों में पहले चरण का मतदान शुरू, दोपहर 3 बजे तक होगी वोटिंग, मतदाताओं में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Panchayat Chuanv: पंचायत चुनावों में पहले चरण का मतदान शुरू, दोपहर 3 बजे तक होगी वोटिंग, मतदाताओं में उत्साह
Sat, 25 Jun 2022 12:00 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:00 PM IST
सार
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत पहले चरण का मतदान शनिवार सुबह 7 बजे शुरू हुआ। दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। इंदौर, उज्जैन, देवास सहित अन्य जिलों में चुनाव हो रहे हैं। मतदाताओं में उत्साद देखा जा रहा है।
विज्ञापन
इंदौर जिले में महिला मतदाताओं में देखा गया उत्साह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान शनिवार सुबह से शुरू हुआ। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ जो दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इंदौर जिले में कुल 6 लाख 72 हजार 318 मतदाता हैं। 4 हजार 962 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें जिला और जनपद सदस्य, सरपंच और पंच पदों के प्रत्याशी शामिल हैं। जिले के 1217 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है।
इस तरह लगी मतदाताओं की कतार
- फोटो : सोशल मीडिया
इंदौर के साथ ही उज्जैन, देवास, मंदसौर, बुरहानपुर आदि जगहों पर पहले चरण का मतदान हो रहा है। मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है। मौसम खुला रहने के कारण मतदाता कतारबद्ध होकर मतदान करने पहुंच रहे हैं। प्रथम चरण में मंदसौर जनपद पंचायत क्षेत्र में 124 ग्राम पंचायत, 5 जिला पंचायत वार्ड, 25 जनपद पंचायत वार्ड के लिए शनिवार को सुबह से मतदान शुरू हुआ। जनपद पंचायत क्षेत्र में 394 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है। जिले की बड़ी पंचायतों दलौदा, धुंधड़का, रेवास-देवड़ा, डिगाव, खिलचीपुरा सहित अन्य जगह पर सुबह से कतार दखी गई। इस बार 2 लाख 23 हजार 370 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। मतदाता जिला पंचायत के 5 सदस्य, जनपद पंचायत के 25 सदस्य, ग्राम पंचायत में 124 सरपंच, 1887 पंच को चुनेंगे। जनपद पंचायत क्षेत्र में 394 मतदान केंद्रों में से 61 संवेदनशील, 8 अति संवेदनशील तथा 325 सामान्य मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
बुरहानपुर जिले में लगी कतार
- फोटो : सोशल मीडिया
बुरहानपुर जिले में सुबह 7 से 9 तक 11.13 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। मतदाताओं में सुबह से ही खासा उत्साह नजर आ रहा है। अधिकांश मतदान केंद्रों में पुरुषों के साथ महिलाएं भी लंबी कतारों में मतदान के लिए खड़ी नजर आ रही हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। देवास जिले के कन्नौद ब्लॉक के ग्राम ननासा, बहिरावद, सुकरास, पीपल्दा, काटकूट ,माथनी, किलोदा, बागनखेडा में सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। 9 बजे तक 19% मतदान हो चुका है। मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। खंडवा में सुबह 9 बजे तक 15 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
उज्जैन जिले में मतदान करने पहुंचे मतदाता
- फोटो : सोशल मीडिया
उज्जैन जनपद पंचायत की 76 ग्राम पंचायतों में 235 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। यहां पंच,सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों के लिए कुल 117060 मतदाता है। जिसमें पुरुष 59564 , महिला 57503 सहित सहित अन्य 2 मतदाता अपने अधिकारों का उपयोग कर मतदान करेंगे। मतदान खत्म होने के बाद वोटों की गिनती भी मतदान केन्द्र पर किए जाने की तैयारी है। उज्जैन की 76 ग्राम पंचायत में 40 संवेदनशील मतदान केंद्र को चिन्हित किया गया है। यहां के लिए रिजर्व पुलिस बल भी लगा दिया है। 235 मतदान केंद्रों लिए प्रत्येक केंद्र पर चार चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गयी है। इसके अलावा 10 प्रतिशत कर्मचारियों को रिजर्व रखा है। सुरक्षा के भी चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। उज्जैन एसएसपी सत्येंद्र शुक्ल ने बताया की सुरक्षा के लिए 48 पेट्रोलिंग पुलिस पार्टी को लगाया गया है। कहीं भी स्थित बिगड़ने पर पुलिस पार्टी 15 मिनिट में मतदान केंद्रों तक पहुंच जायेगी। मॉनिटरिंग के लिए दो एडिशनल एसपी और थाना प्रभारियों की ड्यूटी पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
देवास जिले के खातेगांव में जारी है मतदान
- फोटो : सोशल मीडिया
देवास जिले के बागली ब्लॉक में सुबह 9 बजे तक यहां 12% मतदान हो चुका है। ग्रामीण विभिन्न ग्राम पंचायतों में उत्साह के साथ वोटिंग में बड़ चढ़ कर भाग ले रहे हैं। इस ब्लॉक की 118 ग्राम पंचायतों में 344 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। यहां पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। चुनाव में कुल 1 लाख 83 हजार 901 मतदाता दर्ज है, जिसमें पुरुष की संख्या 94 हजार 631 व महिलाएं 89 हजार 269 व 1 अन्य मतदाता शामिल हैं। देवास जिले के खातेगांव ब्लॉक में पंचायत चुनाव का मतदान शुरू हो गया है। इस ब्लॉक की 72 ग्राम पंचायतों में 219 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। यहां पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। पंच के 1170 पदों में से 567 पद रिक्त हैं, यहां से किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन नहीं भरा। 580 पंच निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। सिर्फ 13 ग्राम पंचायतों के 23 वार्डों में पंच का चुनाव हो रहा है। खातेगांव विकासखंड में 01 लाख 19 हजार 685 मतदाता है। जिसमें 62 हजार 385 पुरुष मतदाता, 57 हजार 297 महिला मतदाता और 03 अन्य मतदाता है। जिले के कन्नौद ब्लॉक की 85 ग्राम पंचायतों में 279 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। कन्नौद विकासखंड में 1 लाख 50 हजार 921 मतदाता है, जिसमें 78 हजार 536 पुरुष मतदाता, 72 हजार 380 महिला मतदाता तथा 5 अन्य मतदाता हैं।
