{"_id":"64186afc08f50aefc7070715","slug":"kisan-farmer-mp-pain-crop-damage-loss-harm-weather-2023-03-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किसान का दर्द: क्या खाएंगे और क्या कर्जा चुकाएंगे, अब तो यह भी समझ नहीं आ रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान का दर्द: क्या खाएंगे और क्या कर्जा चुकाएंगे, अब तो यह भी समझ नहीं आ रहा
मप्र में पिछले 15 दिन से जारी बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोडक़र रख दी है। अमर उजाला ने प्रदेश के किसानों से बातचीत की और जाना की जमीन पर क्या हालात हैं। किसान रूप किशोर मालवीय शाजापुर में कालापीपल के पास छापरी गांव में रहते हैं। उन्होंने 16 बीघे में गेहूं लगाया था। किशोर ने बताया कि गेहूं की फसल तो पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। एक बीघा में 12 से 15 क्विंटल गेहूं होना था। हर बीघे में इस बार 5 से 7 क्विंटल गेहूं कम निकलेगा। यही तो किसान की आय थी। यदि फसल आधी हो गई तो वह पूरी तरह से बर्बाद हो गया। उसे खाद, बीज और मेहनत के पैसे भी नहीं मिलेंगे। उल्टा उसने जो कर्ज लिया था वह कैसे चुकाएगा यह भी संकट होगा।
सिर्फ गेहूं में ही दो लाख 40 हजार रुपए का नुकसान
किशोर ने बताया कि हर बीघे में उन्हें 15 हजार का नुकसान हुआ है। इस हिसाब से उन्हें 16 बीघे में दो लाख 40 हजार रुपए का नुकसान हो गया। किशोर ने कहा कि जितना लगाया था वह भी नहीं मिला उल्टा घाटे में आ गए।
2 of 3
रूप किशोर
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
प्याज और लहसुन भी बर्बाद
किशोर ने बताया कि उन्होंने खेतों में गेहूं के साथ प्याज और लहसुन भी लगाया था। बारिश के ठंडे पानी से ये दोनों फसलें भी बर्बाद हो गई हैं।
सालभर की मुख्य आय ही डूबी
किसानों की सालभर की मुख्य आय मार्च, अप्रैल की फसल से ही होती है। किशोर ने कहा इससे आया हुआ पैसा ही हम सालभर उपयोग करते हैं। अब घरों में शादी, ब्याह तो दूर की बात है यह भी चिंता सता रही है कि घर का खर्च कैसे चलेगा।
3 of 3
किशोर ने बताया पटवारी आए, गांव के सभी किसानों ने उनसे बातचीत की।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
पटवारी आए, बोले- सर्वे करने के आदेश नहीं मिले
किशोर ने बताया कि आज सुबह ही पटवारी आए थे। गांव के सभी किसानों ने उनसे बातचीत की। उन्होंने फसलें देखी और सबसे बातचीत के बाद कहा कि अभी ऊपर से सर्वे के आदेश नहीं मिले हैं। सर्वे के आदेश मिलने के बाद ही तय होगा कि किसे कितना नुकसान हुआ है और सरकार क्या मदद कर सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।