फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Khelo India: 14 साल की वेटलिफ्टर के नाम कई नेशनल रिकॉर्ड, बोली- बहुत कुछ त्यागना पड़ा मुझे

Wed, 01 Feb 2023 06:52 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 01 Feb 2023 06:52 PM IST
सार

आज हमारे बीच ऐसे भी युवा हैं जो त्याग, समर्पण और लगन से अपने लक्ष्यों के लिए अग्रसर हैं और दूसरों के लिए मिसाल बन रहे हैं... आइए आज पढ़ते हैं आकांक्षा व्यवहारे की कहानी

विज्ञापन
khelo india indore weightlifter akanksha vyavahare story
आकांक्षा व्यवहारे - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
आकांक्षा व्यवहारे की उम्र सिर्फ 14 साल है लेकिन उनके हौसले  बहुत बड़े हैं। अपने वेट कैटेगरी में कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद टॉप डेवलपमेंट लिस्ट में नाम दर्ज करा चुकीं आकांक्षा पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स में खेलने के लिए तैयार हैं। राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकीं आकांक्षा इस प्लेटफार्म का पहली बार उपयोग करने को लेकर काफी उत्साहित और रोमांचित हैं। 


भारत की ओलंपिक पदकधारी वेटलिफ्टर मीराबाई चानू की राह पर चलने की इच्छा रखने वाली मनमाड़ में अभ्यास करती हैं। आकांक्षा अपने देश के लिए पदक जीतना चाहती हैं। आकांक्षा ने कहा,- मैं मीराबाई चानू की तरह बनना चाहती हूं। इस मुकाम पर पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। उन्होंने कई सारे त्याग किए हैं और इसी कारण वह आज इस मुकाम पर हैं। 

खेलो इंडिया के लिए साई रीजनल सेंटर औरंगाबाद में प्रैक्टिस कर रहीं आकांक्षा ने बताया कि अपनी प्रेरणास्रोत मीराबाई से वह एक बार मिली हैं और उन्हें काफी अच्छा लगा था। आकांक्षा ने कहा, इंटरनेशनल के लिए जाते वक्त मेरी एक बार उनसे मुलाकात हुई है। उन्होंने कहा था कि तुम अच्छा कर रही हो। इसी तरह मेहनत करती रहो। सिर्फ और सिर्फ अपने खेल पर ध्यान लगाओ। आकांक्षा ने छोटी सी उमर में ढेर सारी सफलता हासिल की है। 
khelo india indore weightlifter akanksha vyavahare story
आकांक्षा व्यवहारे - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
उपलब्धियां आपकी जिम्मेदारी बढ़ा देती हैं
आकांक्षा मानती हैं कि इस सूची में आने के बाद उनकी जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा, मेरा भी पहला खेलो इंडिया है लेकिन मैं इंटरनेशनल और नेशनल में कई बार खेल चुकी हूं। पहली बार खेलते हुए थोड़ी दिक्कत होती है। कई बार खिलाड़ी अच्छा नहीं कर पाते या कैटेगरी चेंज करने के कारण एडजस्ट नहीं कर पाते लेकिन इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। अपना बेस्ट देने का प्रयास करें। 

 - मार्च 2022 में ओडिशा नेशनल्स में हिस्सा लिया और 40 किग्रा कैटेगरी में 6 नेशनल रिकॉर्ड बनाए और गोल्ड जीता। 
- अगस्त 2022 में पटियाला में आयोजित नेशनल्स में 40 किग्रा कैटेगरी में गोल्ड मिला।  
- 2022 में मैक्सिको में इंटरनेशनल इवेंट में ओवरऑल सिल्वर जीता 
- एशियन यूथ एंड जूनियर चैंपियनशिप में ब्रांज मेडल जीता। 
- स्नैच में 60 किग्रा का तथा क्लीन एंड जर्क में 71 किग्रा का नेशनल रिकॉर्ड है।
- 40 किग्रा कैटेगरी में 131 किग्रा का नेशनल रिकॉर्ड है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed