फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore News: मूसलाधार बारिश से इंदौर हुआ पानी-पानी, तिरपाल के नीचे शान से निकली इंजीनियर की बरात  

Tue, 05 Jul 2022 05:32 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 05 Jul 2022 05:32 PM IST
सार

इंदौर में मंगलवार को हुई तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सड़कों पर पानी भर गया। इस बीच तिरपाल के नीचे निकली बरात चर्चा का विषय बन गई। 

विज्ञापन
Indore Weather: Heavy rain lashes Indore, trees uprooted, roads water logged
इंदौर में तिरपाल में निकली बरात। - फोटो : अमर उजाला
इंदौर में मंगलवार को तीन घंटे मूसलाधार बारिश हुई, जिसने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। सभी प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया। तीन घंटे में करीब 3.6 इंच बारिश ने सड़कों को नदी-नाले का स्वरूप दे दिया। संकरी गलियों में तो तेज धारा बह रही थी। बीआरटीएस कॉरिडोर में दो से तीन फीट पानी भरा था। इतने में भी तिरपाल के सहारे निकली एक बरात चर्चा का विषय बन गई है। 

 


क्लर्क कॉलोनी से निकली बरात चर्चाओं में 
क्लर्क कॉलोनी जैन परिवार ने बरसते पानी में तिरपाल ओढ़कर बरात निकाल दी। बारिश की परेशानियों के बीच निकली यह बरात चर्चा का विषय बन गई। क्लर्क कॉलोनी में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर अमन जैन की शादी थी। बरात का समय शुरू होते ही धुआंधार बारिश शुरू हो गई। बरात को मदन महल गार्डन तक जाना था, जहां अमन की शादी मेघा से होनी थी। जब बारिश नहीं रुकी तो तय हुआ कि बरात तो निकलेगी और निकली भी। तिरपाल खरीदी गई और पूरी बरात उसके नीचे ही नाचते-गाते आगे बढ़ी। घोड़ी पर सवार दूल्हा भी तिरपाल के नीचे था और सजे-धजे बराती भी। श्याम बैंड के संचालक रोहित गोरले ने बताया कि कई साल से वह बरातों में शामिल हो रहे हैं, पर ऐसा तो उन्होंने पहली बार ही देखा है। 
Indore Weather: Heavy rain lashes Indore, trees uprooted, roads water logged
इंदौर में सड़कों पर पानी भर गया। - फोटो : अमर उजाला
सड़कें लबालब
तेज बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया और दुपहिया वाहन उसमें डुबने लगे थे। पानी भर जाने के कारण गाड़ियां बंद हो रही थी। कर्मचारियों को पोलिंग बूथ तक ले जाने वाली बसों के पहिये भी डूब गए। सुबह 11 बजे तेज बारिश का दौर शुरू हुआ जो दो बजे तक चला। शहर के भंवरकुआं, जीपीओ, अन्नपूर्णा रोड, एयरपोर्ट, नवलखा, देवास नाका, विजय नगर, संजय सेतु समेत कई इलाके पानी-पानी हो गए। बारिश के कारण एमजी रोड, जवाहर मार्ग जैसी सड़कों पर जाम लग गया। 
Indore Weather: Heavy rain lashes Indore, trees uprooted, roads water logged
इंदौर में जाम लगा। - फोटो : सोशल मीडिया
इंदौर के लिए ऑरेंज अलर्ट
मौसम केंद्र ने इंदौर में बारिश का ऑरेज अलर्ट जारी किया था। तीन दिन में इंदौर के लिए दूसरी बार ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। तेज बारिश की वजह से कई इलाकों में पेड़ गिर गए, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ।  तेज बारिश ने मतदान केंद्रों तक जाने वाले कर्मचारियों की भी अच्छी-खासी परीक्षा ले ली। नेहरू स्टेडियम में सामग्री वितरण के लिए जो टेंट लगा था, वह तहस-नहस हो गया। स्टेडियम में आठ डोम बने थे, लेकिन सभी पानी-पानी हो गए।  

निगम कर्मचारी पानी निकालने सड़क पर उतरे
तीन घंटे जोरदार बारिश के बाद नाले में तब्दील बीआरटीएस से पानी निकालने के लिए निगम की टीम ने मोर्चा संभाला। निगमायुक्त प्रतिभा पाल खुद निगम कंट्रोल रूम पर जल निकासी की जोनवार समीक्षा करती रहीं। निगम की टीमें बारिश के दौरान भी डी-वॉटरिंग मशीन और अन्य संसाधनों के साथ शहर में घूमती रहीं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed