{"_id":"6724df8cdfaeb2675f01ef1a","slug":"indore-news-brics-meeting-mayor-pushyamitra-bhargav-2024-11-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indore: महापौर ने ब्रिक्स चार्टर के वर्किंग एजेंडा में हिंदी भाषा जोड़ने के लिए कहा, इंदौर की उपलब्धियां बताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: महापौर ने ब्रिक्स चार्टर के वर्किंग एजेंडा में हिंदी भाषा जोड़ने के लिए कहा, इंदौर की उपलब्धियां बताई
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 01 Nov 2024 07:32 PM IST
सार
Indore News: महापौर का दुबई दौरा। देश का प्रतिनिधित्व करते हुए सम्मेलन में कही दिल की बात, बैठक में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका से प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।
विज्ञापन
1 of 2
बैठक में सदस्यों के साथ महापौर
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दुबई में आयोजित ब्रिक्स कार्य बैठक में ब्रिक्स शहरों और नगर पालिकाओं के संघ के सह-अध्यक्ष के रूप में महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा इंदौर और भारत का प्रतिनिधित्व किया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए, ब्रिक्स देशों के भीतर भाषाई विविधता के महत्व पर जोर देते हुए ब्रिक्स चार्टर के वर्किंग एजेंडा में हिंदी भाषा को जोड़ने के पक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किए गए। महापौर ने कहा कि हिंदी भाषा को ब्रिक्स एजेंडा में जोड़ने का यह प्रस्ताव "वसुधैव कुटुंबकम" के दर्शन के अनुरूप है, साथ ही सभी सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं भी प्रेषित की है।
2 of 2
इंदौरी एनआरआई ने किया स्वागत।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
बैठक में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका से मेयर और गवर्नर सम्मिलित हुए थे। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के साथ हमारे देश में जो परिवर्तन दृष्टिगत हुआ है, उसका वर्णन करते हुए कहा कि विश्व के समस्त शहरों के विकास में एकात्मक मानववाद (इंटीग्रल ह्यूमैनिज्म) को ध्यान में रखा जाए तथा इसी आधार पर शहर एक दूसरे से अपने यहां किए जा रहे विकास मॉडल को साझा करें। उन्होंने ब्रिक्स कार्य बैठक में सम्मिलित समस्त गणमान्यजनों को भारतभूमि तथा मां अहिल्या की नगरी इंदौर में आने के लिए सादर आमंत्रित भी किया। ज्ञात हो कि पिछले दो वर्षों में महापौर पुष्यमित्र भार्गव लगातार अलग-अलग देश में आयोजित होने वाली बैठकों में इंदौर और साथ ही साथ मध्य प्रदेश और देश का नेतृत्व कर रहे हैं महापौर ने कहा कि मेरे लिए गौरव की बात थी कि दुनिया भर के देशों से आए मेयर और गवर्नर को यह पता है कि इंदौर भारत का सबसे स्वच्छ शहर है।
इंदौरियों ने दी बधाई, दुबई में किया सम्मान
दुबई में महापौर का सम्मान इंदौरी NRI ने बड़े जोर शोर से किया। दुबई से इंदौरी इंटरनेशनल बिजनेस नेटवर्क के सभी सदस्यों ने बताया की भार्गव को दुबई में होने वाली फोरम का को-चेयरमैन नामित किया गया था उन्होंने भारत के सिटी डेवलपमेंट प्लान को बहुत ही विस्तार से प्रस्तुत किया। 31 अक्टूबर को दुबई में इंदौर के रहने वालों ने कहा की ये हम सभी के लिए बहुत ही गर्व की बात है की ब्रिक्स देशों के ब्रिक्स प्लस सिटी फोरम सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने किया। उन्हें इस सम्मेलन का को चैयरमैन नियुक्त किया गया। उनके स्वागत में प्रमुख रूप से अजय कासलीवाल, प्रेम भाटिया, निलेश जैन, मनोज झरिया, नासिर खान, अंजु भाटिया, राजीव भार्गव, चंद्रशेखर भाटिया व रजत सुरेखा ने किया। सभी ने बताया की महापौर को दीपावली की शुभकामनाएं दी व यहां के इंदौरी NRI लोगों के लिए बहुत ही खुशी का दिन था की दिवाली के शुभ दिन पर उनके साथ मेयर थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।