फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore: कटे हुए पेड़ों को दी श्रद्धांजली, बचे हुए पेड़ों को बांधे रक्षासूत्र, पेड़ों को बचाने के लिए उतरे लोग

Sun, 30 Jun 2024 04:16 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 30 Jun 2024 04:16 PM IST
सार

अहिल्या की नगरी में अब नहीं चलेगी कुल्हाड़ी, मल्हार आश्रम से शुरू हुआ पेड़ों को बचाने का आंदोलन, शहर की प्रमुख संस्थाएं और प्रबुद्धजन हुए शामिल
 

विज्ञापन
indore news plantation drive tree cutting issue malhar ashram
पेड़ों को रक्षासूत्र बांधते हुए भावुक हुई महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
इंदौर में लगातार पेड़ों की कटाई हो रही है और हरियाली को बचाने के लिए अब लोग एकजुट होने लगे हैं। मल्हार आश्रम से आज प्रकृति संरक्षण के लिए नया शंखनाद हुआ और सभी ने शपथ ली कि अब अहिल्या की इस नगरी में पेड़ों की कटाई किसी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी। सभी ने एक सुर में कहा कि अब इंदौर में जहां पर भी पेड़ कटेंगे हम उन्हें बचाने के लिए जाएंगे। 
indore news plantation drive tree cutting issue malhar ashram
कटे हुए पेड़ों को शहरवासियों ने दी श्रद्धांजली। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
सुबह 8 बजे मल्हार आश्रम स्कूल के गेट पर शहरवासियों ने जुटना शुरू किया। मानव श्रंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार और प्रशासन को सच्चाई दिखाने के लिए आधे घंटे तक बैनर, पोस्टर लेकर खड़े रहे। आंदोलन में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग, युवा और हर वर्ग की सहभागिता दिखी। सभी ने हस्ताक्षर किए और शपथ ली कि पेड़ों की कटाई अब नहीं होने दी जाएगी। इसके बाद सभी कतारबद्ध होकर कटे हुए पेड़ों के पास गए। मल्हार आश्रम के पिछले हिस्से में बड़ी संख्या में कटे हुए पेड़ पड़े हैं। वहां पर जाकर सभी ने मृत पेड़ों की श्रद्धांजली दी। 
indore news plantation drive tree cutting issue malhar ashram
पेड़ों को रक्षासूत्र बांधे गए। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
प्रकृति को बचाने के लिए जुटे प्रबुद्धजन
पद्मश्री जनक पलटा, पीथमपुर इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष गौतम कोठारी, जनहित पार्टी के अभय जैन, शिक्षाविद् एसएन गर्ग, पर्यावरणविद ओपी जोशी, वाइल्ड वॉरियर्स संस्था के सचिन मतकर, यूथ होस्टल के अशोक गोलाने, द नेचर संस्था के ओपी माहेश्वरी, अभ्यास मंडल के सदस्य, कलमकर प्रकृति संस्था के श्रीकांत, समाजसेवी किशोर कोडवानी, समर्थ मठ संस्था के अशोक पाटनकर, आई आई डी संस्था के अखिलेश जैन, ग्राहक पंचायत समिति के गोपाल साहू, मल्हार आश्रम के भूतपूर्व छात्र चमन पाटिल एवं संदीप खानवलकर तथा अजय लागू, हरी ओम ग्रुप मल्हार आश्रम के नरेश यादव, मल्हार एरोबिक्स ग्रुप के मेघा लोखंडे, पूर्व पार्षद दीपिका कमलेश नाचन, पंतवैध्य कॉलोनी रहवासी संघ अध्यक्ष रजनी जोशी, नारायण बाग कॉलोनी रहवासी संघ अध्यक्ष मीनाक्षी जठार, स्वप्निल व्यास, श्याम सुन्दर यादव, संस्था रूपांकन, संस्था अखिल भारतीय शांति एवं एकजुटता संगठन, अशोक दुबे, दिलीप वाघेला, प्रोफेसर भोलेश्वर दुबे मौजूद रहे। इसके साथ कई अन्य संस्थाओं के पदाधिकारी, खेल संगठनों के पदाधिकारी, रामबाग, तिलक पथ, गणेश कॉलोनी, जति कॉलोनी, पंतवैध्य कॉलोनी, नारायण बाग कॉलोनी के रहवासी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
indore news plantation drive tree cutting issue malhar ashram
युवाओं ने नारे लगाकर पेड़ बचाने का संदेश दिया। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
इसके साथ कई अन्य संस्थाओं के पदाधिकारी, खेल संगठनों के पदाधिकारी, रामबाग, तिलक पथ, गणेश कॉलोनी, जति कॉलोनी, पंतवैध्य कॉलोनी, नारायण बाग कॉलोनी के रहवासी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed