फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore: पौधे लगाने के लिए काट दिए सैकड़ों पेड़, पार्षद और निगम अधिकारियों ने पौधरोपण इवेंट के लिए किया विनाश

Fri, 28 Jun 2024 08:52 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 28 Jun 2024 08:52 PM IST
सार

रहवासियों ने पांच से सात साल पहले बड़ी संख्या में पौधे लगाए थे जब वे पेड़ बन गए तो निगम और भाजपा पार्षद ने उन्हें काट दिया। 
 

विज्ञापन
indore news 51 lakh plantation drive
पौधे लगाने के लिए बड़ी संख्या में पेड़ काटे गए। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
क्या आपने कभी सुना है कि पेड़ों को काटकर पौधे लगाए जा रहे हों। जी हां, इंदौर में यही हो रहा है। सरकार द्वारा 51 लाख पौधे लगाने के इवेंट के लिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को जगह नहीं मिल रही है। इसके लिए जहां पर पेड़ लगे हैं उन्हें काटकर फिर से पौधे लगाए जा रहे हैं। 
indore news 51 lakh plantation drive
गेट पर ताला लगाकर लोगों को अंदर जाने से रोका। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
मल्हार आश्रम क्षेत्र में शिवालय मार्ग पर लोखंडे ब्रिज के पास बड़ी संख्या में पेड़ों को काटकर पौधरोपण किया जा रहा है। अमर उजाला को जब इसकी जानकारी मिली तो मौके पर जाकर पड़ताल की गई। मौके पर नगर निगम के अधिकारी और पार्षद सुरेश टाकलकर मिले। पार्षद ने कहा कि यह पेड़ किसी काम के नहीं थे इसलिए काट दिए हैं वहीं निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस पर कोई बयान नहीं दिया। 
indore news 51 lakh plantation drive
चारों तरफ कटे हुए पेड़ हैं जिन्हें रहवासियों ने लगाया था। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
रहवासियों ने मेहतन की, सब बेकार हो गई
इसी क्षेत्र के पूर्व भाजपा पार्षद कमलेश नाचान ने कहा कि हमने पांच से सात साल पहले यहां बड़ी संख्या में पौधे लगाए थे जब यह पेड़ बन गए तो उन्हें काट दिया गया। पौधे लगाने के लिए आसपास के क्षेत्र के रहवासियों ने सहयोग किया था। रामबाग, गणेश कालोनी, नारायण बाग आदि क्षेत्रों के रहवासियों ने यह पौधे लगाए थे। इस तरह से पेड़ों को काटकर नए पौधों को क्यों लगाया जा रहा है, यह हमें भी समझ नहीं आ रहा। रहवासियों की पूरी मेहनत बेकार हो गई। 

पार्षद बोले मुझे इवेंट करवाना है, पता नहीं पेड़ किसने काटे
पार्षद सुरेश टाकलकर ने कहा कि हमें तो यहां पर पौधे लगाना है और बड़ा इवेंट करना है। हम यहां पर लोगों को भोजन भी करवाएंगे, बड़ा कार्यक्रम करेंगे। मुझे नहीं पता यहां पर पेड़ किसने कटवाए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed