जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। आज इंदौर में दिनभर प्रदर्शन हुए। लोगों ने खून से हस्ताक्षर किए और सरकार को तुरंत एक्शन लेने को कहा। कई जगह रैलियां निकली, कैंडल मार्च हुए और कई जगह लोगों ने जमकर नारेबाजी की।
2 of 3
रीगल पर प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
सरकार एक्शन ले, पूरा देश साथ खड़ा है
संस्था हिंद रक्षक के एकलव्य सिंह गौड़ ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि रक्त हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक हम सब अपनी बात पहुंचा रहे हैं। हम कहना चाहते हैं कि आप जवाब दो पूरा देश आपके साथ खड़ा है। रक्त हस्ताक्षर अभियान में इंदौर का किन्नर समाज भी शामिल हुआ। पायल गुरु और सीमा गुरु के निर्देश पर पूरे किन्नर समाज के किन्नर राजवाड़ा पर पहुंचे और एक हजार से अधिक किन्नरों ने हस्ताक्षर किए।
रीगल पर जुटे साधु संत
रीगल चौराहे पर हिंदू संघर्ष समिति के साथ बड़ी संख्या में साधु संत भी पहुंचे। सभी ने एकसुर में कहा कि सरकार तुरंत एक्शन ले। भारत अब यह हमले नहीं सहेगा। अब मुंहतोड़ जवाब देने का समय आ गया है।
3 of 3
56 दुकान पर पाकिस्तान के लिए लगा पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
छप्पन दुकान पर लगा नो एंट्री का बोर्ड
इंदौर के लोकप्रिय 56 दुकान पर नो एंट्री का बोर्ड लगा दिया गया है। इसमें लिखा है कि पाकिस्तानी यहां पर प्रतिबंधित हैं। इसके अलावा शहर के कई बाजारों में इस तरह के बैनर पोस्टर लगाकर प्रदर्शन किया जा रहा है।