{"_id":"6809bcd4bdbec8f77c035de0","slug":"indore-news-funeral-procession-of-pahalgam-attack-victim-sushil-nathaniel-held-in-city-2025-04-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pahalgam Attack: हर आंख नम, ताबूत से लिपटकर रोई पत्नी, पहलगाम में मारे गए सुशील का इंदौर में अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pahalgam Attack: हर आंख नम, ताबूत से लिपटकर रोई पत्नी, पहलगाम में मारे गए सुशील का इंदौर में अंतिम संस्कार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 24 Apr 2025 02:14 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हमले में जान गंवाने वाले सुशील नथानियल का इंदौर में अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले सुशील की मां ताबूत से लिपटकर बिलख पड़ीं। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंख नम हो गई।
विज्ञापन
1 of 4
पति सुशील की पार्थिव देह के पास बिलखती पत्नी जेनिफर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले सुशील नथानियल का गुरुवार को इंदौर में अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले उनकी अंतिम यात्रा वीणा नगर स्थित उनके घर से शुरू हुई। उनका पार्थिव शरीर एक विशेष वाहन में नंदा नगर चर्च ले जाया गया, जहां धार्मिक प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इसके बाद ईसाई रीति-रिवाजों के अनुसार जूनी इंदौर कब्रिस्तान में उनका अंतिम संस्कार किया गया है। सुशील की अंतिम यात्रा में लोगों का सैलाव उमड़ा, सैकड़ों लोग उन्हें विदाई देने के लिए पहुंचे। उनकी पत्नी जेनिफर ताबूत से लिपटकर बिलख-बिलखकर रोईं। इस दौरान वह बार-बार बेसुध हो रहीं थीं। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंख नम हो गई।
अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब।
- फोटो : अमर उजाला
22 अप्रैल को पहलगाम में हुआ था आतंकी हमला
सुशील नथानियल 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। वह आलीराजपुर स्थित एलआईसी की सैटेलाइट शाखा में कार्यरत थे। हमले के समय वह अपने परिवार के साथ कश्मीर यात्रा पर थे। वे 18 अप्रैल को पत्नी जेनिफर, 21 वर्षीय बेटे ऑस्टिन गोल्डी और 30 वर्षीय बेटी आकांक्षा के साथ छुट्टियों पर गए थे। 22 अप्रैल को दोपहर करीब 2:45 बजे बैसारन घाटी में आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी, जिसमें 27 लोगों की जान चली गई। इन्हीं में सुशील नथानियल भी शामिल थे।
3 of 4
सुशील को दी गई श्रद्धांजलि।
- फोटो : अमर उजाला
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
हमले में सुशील की बेटी आकांक्षा को भी गोली लगी, जो सूरत के बैंक ऑफ बड़ौदा में फर्स्ट क्लास ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। सुशील की पत्नी जेनिफर खातीपुरा स्थित एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं, जबकि बेटा ऑस्टिन एक उभरता हुआ बैडमिंटन खिलाड़ी है। इस दर्दनाक घटना ने परिवार को गहरा आघात पहुंचाया है। शोक में डूबे परिवार के लिए यह हादसा असहनीय है।
मंत्री तुलसी सिलावट ने दी श्रद्धांजलि।
- फोटो : अमर उजाला
जोबट से था मूल रूप से संबंध, इंदौर में हो रही अंतिम विदाई
सुशील नथानियल मूल रूप से मध्य प्रदेश के जोबट क्षेत्र के रहने वाले थे, लेकिन लंबे समय से वे इंदौर में निवासरत थे। उनकी अंतिम विदाई में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। क्षेत्रीय नागरिकों, रिश्तेदारों, मित्रों और सहकर्मियों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। सुशील के निधन ने पूरे शहर को शोक में डुबो दिया है, और आतंकवाद के खिलाफ एक बार फिर आक्रोश की लहर दौड़ गई है।
कलमा पढ़ने को कहा, खतना देखा फिर गोली मार दी
सुशील नथानियल के बेटे ऑगस्टिन गोल्डी ने कहा आतंकवादी कैमरे लगाकर आए थे और सेल्फी ले रहे थे। वे हर किसी से पूछ रहे थे कि तुम मुस्लिम हो। जिसने कहा हां, उससे बोले- कलमा पढ़कर दिखाओ। फिर कहा खतना नहीं है तुम्हारा और गोली मार दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।