{"_id":"680a51dda74d77937c0b650d","slug":"indore-news-blood-sign-protests-erupt-over-pahalgam-terror-attack-citizens-demand-revenge-and-strict-governm-2025-04-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indore News: खून से किए हस्ताक्षर, इंदौर बोला... अब सिर्फ बदला चाहिए, सरकार तुरंत ले एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: खून से किए हस्ताक्षर, इंदौर बोला... अब सिर्फ बदला चाहिए, सरकार तुरंत ले एक्शन
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 24 Apr 2025 08:29 PM IST
सार
Indore News: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में इंदौर में जनआक्रोश चरम पर पहुंच गया। पूरे शहर में जगह-जगह रैलियां, कैंडल मार्च और नारेबाजी हुई। लोगों ने खून से हस्ताक्षर कर प्रधानमंत्री से तत्काल एक्शन की मांग की।
विज्ञापन
1 of 3
लोगों ने खून से हस्ताक्षर किए और बदला लेने की मांग की
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। आज इंदौर में दिनभर प्रदर्शन हुए। लोगों ने खून से हस्ताक्षर किए और सरकार को तुरंत एक्शन लेने को कहा। कई जगह रैलियां निकली, कैंडल मार्च हुए और कई जगह लोगों ने जमकर नारेबाजी की।
2 of 3
रीगल पर प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
सरकार एक्शन ले, पूरा देश साथ खड़ा है
संस्था हिंद रक्षक के एकलव्य सिंह गौड़ ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि रक्त हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक हम सब अपनी बात पहुंचा रहे हैं। हम कहना चाहते हैं कि आप जवाब दो पूरा देश आपके साथ खड़ा है। रक्त हस्ताक्षर अभियान में इंदौर का किन्नर समाज भी शामिल हुआ। पायल गुरु और सीमा गुरु के निर्देश पर पूरे किन्नर समाज के किन्नर राजवाड़ा पर पहुंचे और एक हजार से अधिक किन्नरों ने हस्ताक्षर किए।
रीगल पर जुटे साधु संत
रीगल चौराहे पर हिंदू संघर्ष समिति के साथ बड़ी संख्या में साधु संत भी पहुंचे। सभी ने एकसुर में कहा कि सरकार तुरंत एक्शन ले। भारत अब यह हमले नहीं सहेगा। अब मुंहतोड़ जवाब देने का समय आ गया है।
3 of 3
56 दुकान पर पाकिस्तान के लिए लगा पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
छप्पन दुकान पर लगा नो एंट्री का बोर्ड
इंदौर के लोकप्रिय 56 दुकान पर नो एंट्री का बोर्ड लगा दिया गया है। इसमें लिखा है कि पाकिस्तानी यहां पर प्रतिबंधित हैं। इसके अलावा शहर के कई बाजारों में इस तरह के बैनर पोस्टर लगाकर प्रदर्शन किया जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।