फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Seven lawyers from the state to become High Court judges; Collegium makes recommendation

इंदौर :प्रदेश के सात वकील बनेंगे हाईकोर्ट जज, कॉलेजियम ने की सिफारिश

Tue, 27 Oct 2026 08:29 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर/मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर/मुंबई Published by: Abhishek Chendke Updated Tue, 27 Oct 2026 08:29 AM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सात नए न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए वकीलों के नामों की सिफारिश की है। इनमें इंदौर के डॉ. विवेक शरण और श्रीमती भक्ति व्यास भी शामिल हैं।राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होगी।

विज्ञापन
Indore: Seven lawyers from the state to become High Court judges; Collegium makes recommendation
इंदौर हाईकोर्ट

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने मध्य प्रदेश के सात वकीलों को हाईकोर्ट का जज नियुक्त करने की सिफारिश की है। इनमें इंदौर के डॉ. विवेक शरण और श्रीमती भक्ति व्यास के नाम शामिल हैं। इनके अलावा राजेश कुमार शुक्ला, कनक लता सिंह, श्रेयस पंडित, मृणाल मजूमदार और अविनाश जरगर को हाईकोर्ट का न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की गई है।

विज्ञापन

 

सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम की सोमवार को हुई बैठक में इन नामों को मंजूरी दी गई। अब केंद्र सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से इन नामों को राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद इन वकीलों की हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में विधिवत नियुक्ति होगी।

विज्ञापन

 

इनमें से दो वकील इंदौर के हैं। बता दें कि इंदौर के कई वकील कॉलेजियम के जरिए जज बन चुके हैं। इंदौर के कई अन्य वकील भी जज बनने के लिए प्रयासरत थे। अब देखना होगा कि राष्ट्रपति भवन से किन नामों को मंजूरी मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed