फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore News: इंदौर में 60.88 फीसदी मतदान, पिछली बार से 1.5 प्रश कम, विधानसभा-1 में सर्वाधिक तो विधानसभा-5 में सबसे कम

Wed, 06 Jul 2022 10:21 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 06 Jul 2022 10:21 PM IST
सार

इंदौर नगर निगम चुनाव में इस बार 60.88 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा विधानसभा 1 में वोटिंग हुई तो सबसे कम वोटिंग विधानसभा 5 में हुई। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में अच्छा उत्साह दिखा। पिछले चुनाव की तुलना में इस बार करीब 1.5 फीसदी कम मतदान हुआ। 

विज्ञापन
Indore News: 60.88% voting in Indore, 1.5 percent less than last time, highest in Assembly-1 and lowest in Vidhan Sabha-5
मतदान संपन्न करवाकर लौटी टीम का इस तरह किया स्वागत - फोटो : सोशल मीडिया
छिटपुट घटनाओं को छोड़ दें तो इंदौर नगर निगम चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण ही रहा। कुछ स्थानों पर जरूर अप्रिय स्थिति बनी। भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने हुए। मारपीट हुई। लाठियां चलीं। पुलिस को स्थिति संभालनी पड़ी, मगर अधिकांश स्थानों पर मतदाताओं ने उत्साह और उमंग से अपने नगर की सरकार चुनने के लिए मतदान किया। रात को आए अधिकृत आंकड़ों के अनुसार इंदौर नगर निगम चुनाव में इस बार 60.88 प्रतिशत मतदान हुआ जो कि पिछले चुनाव से करीब डेढ़ प्रतिशत कम हैं। 2015 के नगर निगम चुनावों में 62.35 प्रतिशत मतदान हुआ था।


बता दें कि इंदौर नगर निगम में महापौर के लिए 19 और 85 वार्डों में पार्षद पद के लिए 341 उम्मीदवार मैदान में थे। महापौर के 19 उम्मीदवार होने से हर मतदान केंद्र पर महापौर के चुनाव के लिए दो बैलेट यूनिट रखी गई। चुनाव में
18 लाख 35 हजार 316  मतदाता है। 9.36 लाख पुरुष और 8.99 लाख महिला मतदाता हैं। शहर में 2 हजार 250 मतदान केंद्र बनाए गए थे। महापौर पद के लिए भाजपा के पुष्यमित्र भार्गव व कांग्रेस के संजय शुक्ला में सीधा मुकाबला है। दोनों ही पार्टियों के नेता व समर्थक भी पूरे दमखम व विश्वास के साथ मैदान में हैं।  चुनाव में करीब 8 हजार से अधिक पुलिस अधिकारी व पुलिसकर्मी ने मैदान संभाला। इंदौर जिला पुलिस बल के 6 हजार जवान सीमा क्षेत्रों के साथ सभी 85 वार्ड में तैनात रहे। एसएफ की तीन कंपनियां संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात की गई। होमगार्ड्स के 350 जवान भी तैनात रहे। 

सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ था जो शाम को 5 बजे तक चला।  जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक  सुबह 7 बजे से मतदान समाप्ति तक इंदौर में 60.88 प्रतिशत (लगभग 61 फीसदी) मतदान हुआ। विधानसभावार देखें तो विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 - 63. 88 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 - 58.31 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 - 61.65 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 - 63.79 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 - 58.06 प्रतिशत, विधानसभा राऊ - 61.36 प्रतिशत मतदान हुआ। 2015 के चुनावों की बात करें तो इंदौर में 62.35 प्रतिशत मतदान हुआ था।  65.30 प्रतिशत पुरुष, 59.35 प्रतिशत महिला और 0.1 प्रतिशत अन्य मतदाता शामिल रहे थे। तब चुनावी मैदान में  महापौर के 5, पार्षद के 320 प्रत्याशी थे। 

इस तरह चला मतदान
-सुबह 7 बजे से 9 बजे तक 9.85 प्रतिशत।
-सुबह 7 बजे से 11 बजे तक 24.41 प्रतिशत।
-सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक 38.93 प्रतिशत।
-सुबह 7 बजे से 3 बजे तक 51.26 प्रतिशत।
-सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक 60.88 प्रतिशत।
Indore News: 60.88% voting in Indore, 1.5 percent less than last time, highest in Assembly-1 and lowest in Vidhan Sabha-5
मुस्लिम बहुल इलाकों में दिखा उत्साह - फोटो : सोशल मीडिया

शुक्ला की विधानसभा में सर्वाधिक मतदान
इस बार सबसे ज्यादा मतदान विधायक संजय शुक्ला की विधानसभा-1 में 63.88 प्रतिशत हुआ। सबसे कम मतदान विधानसभा-5 में हुआ। इस बार मुस्लिम बाहुल्य वार्डों में अच्छा मतदान हुआ। विधानसभा 5 के श्रीनगर कांकड़, अनूप नगर, मूसाखेड़ी, आजाद नगर, खजराना, मूसाखेड़ी आजाद नगर, विधानसभा 3 के दौलतगंज, हाथीपाला, रानीपुरा तथा विधानसभा- 1 के चंदन नगर, नंदन नगर, ग्रीन पार्क कॉलोनी आदि क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर दोपहर बाद मतदान में काफी तेजी रही। इसमें महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। पॉश एरिया रेसीडेंसी जैसे क्षेत्र के मतदान केंद्र में मतदान काफी धीमा रहा।

नेहरू स्टेडियम पहुंचे मतदान दल
मतदान के बाद शाम 6.30 बजे पोलिंग टीम ईवीएम मशीनें लेकर स्टेडियम पहुंचना शुरू हो गई। सबसे पहले विधानसभा 5 से अलकापुरा की एक पोलिंग टीम स्टेडियम पहुंची। इस दौरान स्टेडियम में मौजूद अधिकारियों की टीम ने उनका स्वागत किया तो उत्साहित मतदानकर्मी खुद को थिरकने से नहीं रोक सके। इस बार ईवीएम रखने के लिए तीन स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। यहां निगम चुनाव संबंधी सारी ईवीएम रखी गई है जबकि सभी 8 नगर परिषदों की ईवीएम संबंधित परिषदों में रखवाई गई है। स्टेडियम के प्रत्येक हिस्से में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ऐसे ही लोकल पुलिस के अलावा एसएएफ की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा स्टेडियम परिसर में बड़ी एलईडी लगाने की तैयारी है ताकि अंदर की सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग भी की जा सके। 

17 जुलाई को आएगा परिणाम
इस बार महापौर के लिए 19 तथा 85 वार्ड पार्षदों सहित कुल 352 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव परिणाम 17 जुलाई को घोषित होंगे तब तक इन प्रत्याशियों का भाग्य इन ईवीएम में है। अधिकांश प्रत्याशी अब चुनावी थकान उतारकर मतदान के गणित को समझेंगे। कयासों का सिलसिला चलेगा और हार-जीत के समीकरण गढ़े जाएंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed