{"_id":"63b93db8e507ed2f5f474032","slug":"indore-is-ready-to-welcome-nris-conference-will-start-tomorrow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pravasi Bharatiya Divas Sammelan : प्रवासी भारतीयों का स्वागत करने को इंदौर तैयार, कल होगा सम्मेलन का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pravasi Bharatiya Divas Sammelan : प्रवासी भारतीयों का स्वागत करने को इंदौर तैयार, कल होगा सम्मेलन का आगाज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Sat, 07 Jan 2023 03:10 PM IST
सार
आठ जनवरी को युवा प्रवासी भारतीय दिवस का उद्घाटन युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के साथ साझेदारी में होगा। युवा प्रवासी भारतीय दिवस पर ऑस्ट्रेलिया की सांसद महामहिम ज़नेटा मैस्करेनहास सम्माननीय अतिथि होंगी।
विज्ञापन
1 of 4
गांधी प्रतिमा को सजाया गया।
- फोटो : amar ujala digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मध्यप्रदेश की औद्योगिक राजधानी और छह साल से लगातार देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में आठ से दस जनवरी तक 17वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन आयोजित हो रहा है। चार साल बाद प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन हो रहा है। यानी कोविड-19 के बाद का यह पहला सम्मेलन है। पिछले साल 2021 में वर्चुअल सम्मेलन हुआ था।
2 of 4
शहर के कई चौराहे इस तरह सजाए गए।
- फोटो : amar ujala digital
केंद्र सरकार का यह प्रमुख कार्यक्रम विदेशों में रहने वाले भारतीयों के साथ जुड़ने और सम्पर्क करने तथा प्रवासी भारतीयों को एक-दूसरे से बातचीत करने के लिए महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। मध्यप्रदेश सरकार पार्टनर स्टेट के तौर पर जुड़ा है। इस पीबीडी सम्मेलन का विषय है 'प्रवासी: अमृत काल में भारत की प्रगति में विश्वसनीय भागीदार'। लगभग 70 विभिन्न देशों के 3,500 से अधिक प्रवासी सदस्यों ने पीबीडी सम्मेलन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।
3 of 4
आयोजन स्थल के आसपास का नजारा
- फोटो : amar ujala digital
तीन खंड में होगा पीबीडी सम्मेलन
आठ जनवरी को युवा प्रवासी भारतीय दिवस का उद्घाटन युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के साथ साझेदारी में होगा। युवा प्रवासी भारतीय दिवस पर ऑस्ट्रेलिया की सांसद महामहिम ज़नेटा मैस्करेनहास सम्माननीय अतिथि होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गांधी हाॅल को इस तरह सजाया गया।
- फोटो : amar ujala digital
नौ जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पीबीडी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। गुयाना सहकारी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम डॉ. मोहम्मद इरफ़ान अली मुख्य अतिथि और सूरीनाम गणराज्य के माननीय राष्ट्रपति महामहिम चंद्रिकाप्रसाद संतोखी विशेष सम्मानित अतिथि के रूप में सम्मेलन को संबोधित करेंगे। एक स्मारक डाक टिकट 'सुरक्षित जाएं, प्रशिक्षित जाएं' जारी होगा जो सुरक्षित, कानूनी, व्यवस्थित और कुशल प्रवासन के महत्व को रेखांकित करेगा। भारत की स्वतंत्रता में हमारे प्रवासी स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को उजागर करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री "आजादी का अमृत महोत्सव" - "भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में प्रवासी भारतीयों का योगदान" विषय पर पहली बार डिजिटल प्रवासी भारतीय दिवस प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे। जी20 की भारत की वर्तमान अध्यक्षता के मद्देनजर नौ जनवरी को एक विशेष टाउनहॉल भी आयोजित किया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।