फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pravasi Bharatiya Divas 2023: कूनो का चीता मोदी के सामने बदलेगा रूप, एनआरआई को बताएगा भारत के विकास की बात

Sat, 07 Jan 2023 11:55 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 07 Jan 2023 11:55 AM IST
सार

प्रवासी भारतीय दिवस पर कूनो का चीता अपनी कहानी सुनाने वाला है। एनामॉर्फिक आर्ट से इसे तैयार किया गया है। यह सम्मेलन में भारत की खासियतें बताएगा। 

विज्ञापन
kuno cheetah 3d installation in front of pm modi in indore
ब्रिलियंट कन्वेशन सेंटर के एंट्री गेट पर इसे सेट किया गया है। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

पीएम नरेंद्र मोदी इंदौर में हो रहे प्रवासी भारतीय सम्मेलन में एक ऐसे चीते को देखेंगे जो कुछ ही पल में रूप बदल लेता है। एनामॉर्फिक आर्ट से तैयार हुए इस चीते को मप्र और भारत की खासियतें बताने के लिए बनाया गया है। पीएम मोदी के साथ दुनियाभर से आए एनआरआई के लिए भी यह आकर्षण का मुख्य केंद्र होगा। इस आर्ट को मुंबई के अर्थात स्टूडियो के आर्टिस्ट ने तैयार किया है। ब्रिलियंट कन्वेशन सेंटर के एंट्री गेट पर इसे सेट किया गया है। अगर आप इसे सीधे हाथ की तरफ से देखते हैं तो इसमें इन्वेस्ट एमपी लिखा नजर आता है जबकि उल्टे हाथ से देखने पर पीएम मोदी द्वारा शिवपुरी के पाल-कूनो अभयारण्य में छोड़े गए चीते की तस्वीर देखने को मिलती है। वहीं जब आप इस आर्ट को बहुत करीब से देखते हैं तो इसके हर पार्ट में आपको मप्र के विकास से जुड़ी बातें देखने को मिलती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed