{"_id":"631f7935d6a52776e33f7309","slug":"indore-agriculture-college-shivraj-government-on-backfoot-on-agricultural-college-land-issue","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indore Agriculture College: कृषि कॉलेज की जमीन मामले पर शिवराज सरकार बैकफुट पर, सीएम ने कहा- नहीं लेंगे जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore Agriculture College: कृषि कॉलेज की जमीन मामले पर शिवराज सरकार बैकफुट पर, सीएम ने कहा- नहीं लेंगे जमीन
Tue, 13 Sep 2022 12:02 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:02 AM IST
सार
रविवार को मुख्यमंत्री इंदौर में थे। सीएम शिवराज ने कृषि कॉसेज की जमीन का उपयोग नहीं बदले जाने का आश्वासन दिया। साथ ही अधिकारियों को ये निर्देश दिए कि जमीन का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
सीएम शिवराज ने कॉलेज की जमीन को नहीं लेने का आश्वासन दिया।
- फोटो : सोशल मीडिया
इंदौर कृषि कॉलेज की जमीन को बचाने के लिए चल रहा छात्रों का आंदोलन सफल रहा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में निर्देश दिए हैं कि इस जमीन का उपयोग यथावत रखा जाएगा। जमीन को किसी और काम के लिए अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। बता दें कि छात्र जमीन बचाने के लिए 55 दिन से आंदोलन कर रहे थे।
इंदौर के कृषि महाविद्यालय की बेशकीमती जमीन को लेकर आंदोलन किया गया था।
- फोटो : सोशल मीडिया
सीएम ने इसके बाद ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की। उन्होंन लिखा कि आज इंदौर में एबीवीपी के प्रतिनिधि मंडल ने अपने ज्ञापन में आग्रह किया कि इंदौर के कृषि महाविद्यालय की जमीन का उपयोग यथावत रखा जाए। अन्य कोई प्रयोजन के लिए न दिया जाए। मैंने उनके आग्रह को स्वीकार कर तत्काल निर्देश दिया है कि कृषि महाविद्यालय की जमीन को यथावत रखा जाए।
कॉलेज की जमीन बचाने के लिए छात्रों ने 55 दिन तक आंदोलन किया था।
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि मामले को अमर उजाला डॉट कॉम ने प्रमुखता से उठाया था। समय-समय पर खबरें प्रकाशित कर छात्रों की बात जिम्मेदारों तक पहुंचाने का प्रयास किया था। बता दें कि शहर के बीचों बीच स्थित करोड़ों की जमीन को स्मार्ट सिटी के लिए बहुमंजिला इमारत और सिटी फॉरेस्ट बनाने की प्लानिंग के तहत अधिग्रहण करने की योजना थी। प्रशासन को इसकी जानकारी जुटाने के आदेश भी दे दिए गए थे। कॉलेज प्रशासन से जमीन उपयोग की जानकारी ले ली गई थी।
इंदौर कृषि महाविद्यालय को लेकर प्रकाशित खबरें
इंदौर कृषि महाविद्यालय को लेकर प्रकाशित खबरें
- Indore: स्मार्ट सिटी के नाम पर कृषि महाविद्यालय की 30 हजार करोड़ की जमीन हड़पने की योजना, जानें क्या है विवाद https://www.amarujala.com/photo-gallery/madhya-pradesh/indore/indore-agriculture-college-plans-to-grab-land-worth-30-thousand-crores-in-the-name-of-smart-city
- Indore: कृषि कॉलेज की जमीन बचाने के आंदोलन में छात्रों का साथ देगा संयुक्त किसान मोर्चा http://https://www.amarujala.com/photo-gallery/madhya-pradesh/indore/united-kisan-morcha-will-support-the-students-in-the-movement-to-save-the-land-of-the-agricultural-college
- Indore: 300 विद्यार्थियों ने कांवड़ यात्रा निकालकर जताया विरोध, कृषि कॉलेज की जमीन बचाने के लिए चल रहा आंदोलन https://www.amarujala.com/photo-gallery/madhya-pradesh/indore/indore-300-students-protest-by-taking-out-kanwar-yatra-movement-to-save-agricultural-college-land
- Indore: कृषि कॉलेज की जमीन बचाने के लिए छात्र जुटाएंगे चंदा, सीएम को भेजेंगे 50 प्रतिशत राशि https://www.amarujala.com/photo-gallery/madhya-pradesh/indore/indore-students-will-raise-donations-to-save-agricultural-college-land-will-send-50-percent-amount-to-cm
- Indore Agriculture College: मेधा पाटकर बोलीं- देश में जल, नदी, जंगल और जमीन सभी दूर बेचे जा रहे https://www.amarujala.com/photo-gallery/madhya-pradesh/indore/medha-patkar-said-water-river-forest-and-land-are-being-sold-all-over-the-country
- Indore Agriculture College: कृषि महाविद्यालय के लिए दिग्विजय सिंह भी उतरे मैदान में, शिवराज को लिखा पत्र https://www.amarujala.com/madhya-pradesh/former-mp-cm-digvijay-singh-has-opposed-the-proposal-to-shift-the-agriculture-college-of-indore
- Indore Agriculture College: कॉलेज की जमीन बचाने का आंदोलन, तालाबंदी के बाद अब भैंस के आगे बीन बजाकर किया विरोध https://www.amarujala.com/photo-gallery/madhya-pradesh/indore/movement-continues-to-save-land-of-indore-agricultural-college
- Indore: सीएम को ज्ञापन देने पहुंचे छात्र नेताओं पर पुलिस की सख्ती, लाठीचार्ज का आरोप https://www.amarujala.com/photo-gallery/madhya-pradesh/indore/indore-police-strictness-on-student-leaders-who-came-to-give-memorandum-to-cm-allegation-of-lathi-charge
