फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cricket: बाइक में पेट्रोल डलवा लिया, झंडे भी तैयार हैं, जीतेगी इंडिया, मनेगा जश्न, राजबाड़ा पर होगा सेलिब्रेशन

Sat, 18 Nov 2023 09:28 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 18 Nov 2023 09:28 PM IST
सार

इंदौर के युवा क्रिकेटर कल इंडिया ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले cricket world cup final match का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक दिन पहले शनिवार से ही सबने अपने प्लान तैयार कर लिए हैं। 
 

विज्ञापन
india australia cricket world cup final match
नेहरू स्टेडियम में उत्साह में युवा क्रिकेटर। - फोटो जयेश मालवीय - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
कल सुपर संडे की तैयारी के लिए इंदौर के युवा अभी से जुट गए हैं। क्रिकेट cricket वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत होने वाली है और इंदौर के युवा क्रिकेटर इंडिया जीत के लिए पूरी तरह से आश्वस्त हैं। अमर उजाला ने इंदौर के नेहरू स्टेडियम में शहर के युवा क्रिकेटरों से बात की और जाना कि कल के मैच के लिए कौन क्या तैयारी कर रहे हैं...


झंडे निकाल लिए, बाइक भी रेडी है
शार्दुल तिवारी ने बताया कि मैच जीतते ही वे अपनी बाइक उठाकर सीधे राजबाड़ा की ओर भागेंगे और वहीं पर जीत का जश्न सेलिब्रेट करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे परिवार के साथ राजबाड़ा पहुंचेंगे और पूरे शहर के साथ भारत माता के जय के नारे लगाएंगे। 
india australia cricket world cup final match
मैदान में प्रैक्टिस करते युवा क्रिकेटर। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
पांच में से चार वोट विराट को
अमर उजाला ने जब युवा क्रिकेटरों से पूछा कि टीम इंडिया अगर वर्ल्ड कप जीतती है तो इसका श्रेय आप किसे देंगे। इस पर पांच में से चार युवाओं ने विराट कोहली का नाम लिया। उन्होंने कहा कि विराट कोहली ही एकमात्र प्लेयर हैं जिन्हें यह खिताब मिलना चाहिए। बाकि टीम इंडिया के हर खिलाड़ी ने जी जान से मेहनत की है और सभी का पर्फार्मेंस शानदार है। सभी खिलाड़ियों ने उम्मीद से भी ज्यादा बेहतर खेल दिखाया है। 

क्या सीखा वर्ल्ड कप से
युवा क्रिकेटरों ने बताया कि यह वर्ल्डकप हमें बहुत कुछ सिखाकर गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि हमें कभी भी हार नहीं मानना चाहिए। यदि आप खुद हिम्मत रखेंगे तो खेल हो या जीवन कभी भी वापसी कर सकते हैं। हमने हर खिलाड़ी से यही बात सीखी है कि अंतिम गेंद तक हमें जीत के लिए पूरे प्रयास करना चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed