फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore Election: कई जगह मारपीट और हंगामे के बीच इंदौर में 73.75 प्रतिशत मतदान हुआ

Fri, 17 Nov 2023 11:39 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 17 Nov 2023 11:39 PM IST
सार

मप्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान पूर्ण हुआ और प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक समाप्त हो गया। अब 3 दिसंबर को मप्र को नई सरकार मिलेगी। 

विज्ञापन
indore election voting kailash vijayvargiya sanjay shukla jitu patwari ramesh mendola
मतदान केंद्रों पर लंबी कतारों ने दिखाया जनता का उत्साह। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
मप्र विधानसभा चुनाव के लिए इंदौर में भी मतदान का उत्साह देखते ही बना। स्वच्छता में नंबर वन इंदौर ने सुबह से ही मतदान के लिए लाइनें लगाना शुरू कर दीं थी। सुबह मतदान का प्रतिशत अपेक्षाकृत कम रहा जो दिन चढ़ने के साथ चढ़ता गया। युवा, बुजुर्ग और महिलाएं भी बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए पहुंचे। लोग अपने पूरे परिवार के साथ मतदान केंद्रों तक आ रहे थे। सुबह साइकिलिंग, मार्निंग वाक और रनिंग करने वालों ने सबसे पहले वोट डाले। सुबह के सत्रों में मतदान का प्रतिशत कम रहा जो दिन चढ़ने के साथ बढ़ता गया। शाम पांच बजे तक 66.3 प्रतिशत मतदान हो चुका था। सुबह 9 बजे सिर्फ 6.52 प्रतिशत मतदान हुआ था जो 11 बजे 23.5 प्रतिशत, 1 बजे 39.4 प्रतिशत, 3 बजे 53.1 प्रतिशत, 5 बजे 66.3 प्रतिशत तक पहुंचा। रात 10 बजे 73.75 प्रतिशत मतदान के साथ यह गणना पिछली बार से अधिक मतदान के साथ समाप्त हुई। कई जगह विवाद हुए और पुलिस को बल भी प्रयोग करना पड़ा। इंदौर जिले की नौ सीटों पर कुल 92 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

 
2023 पांच बजे तक मतदान 2013 2018
इंदौर 1 - 72.08 प्रतिशत 64.97 69.26
इंदौर 2 - 67.37 प्रतिशत 65.63 64.85
इंदौर 3 - 71.24 प्रतिशत 68.31 70.44
इंदौर 4 - 72.28 प्रतिशत 68.27 67.75
इंदौर 5 - 67.90 प्रतिशत 67.31 65.67
राऊ - 75.98 प्रतिशत 73.32 74.63
महू - 77.35 प्रतिशत 78.03 79.42
सांवेर - 80.23 प्रतिशत 78.47 80.97
देपालपुर - 82.42 प्रतिशत 81.09 82.62
जिले में - 73.75 प्रतिशत 71.8 72.8

 
indore election voting kailash vijayvargiya sanjay shukla jitu patwari ramesh mendola
56 दुकान पर मतदान करने वालों को फ्री में मिले पोहे जलेबी। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
मतदाताओं को फ्री में पोहे जलेबी की घोषणा ने जुटाई भीड़
इंदौर का 56 दुकान खानपान के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यहां पर सुबह सात बजे से ही भीड़ उमड़ पड़ी। 56 दुकान पर कई दुकानदारों ने यह घोषणा की थी कि वे मतदान करके आने वालों को सुबह नौ बजे तक निःशुल्क पोहे जलेबी खिलाएंगे। इस घोषणा की वजह से सुबह सात बजे से ही यहां पर लाइनें लगना शुरू हो गई थी। लोग सुबह सात बजे मतदान करने के तुरंत बाद ही यहां पर आने लगे थे। 
indore election voting kailash vijayvargiya sanjay shukla jitu patwari ramesh mendola
संजय शुक्ला वोट डालने के बाद परिवार के साथ। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
नेताओं ने सुबह के सत्र में ही डाले वोट
अधिकतर नेताओं ने सुबह के सत्र में ही वोट डाले। सुबह सात बजे से ही प्रमुख नेता वोट डालने अपने परिवारों के साथ में पहुंच गए थे। कुछ नेताओं ने सुबह सबसे पहले मंदिरों में भगवान के दर्शन किए और फिर वोट डालने के लिए पहुंचे। कैलाश विजयवर्गीय kailash vijayvargiya, संजय शुक्ला sanjay shukla अपने परिवार के साथ वोट डालने के लिए पहुंचे। जीतू पटवारी jitu patwari ने वोट डालने से पहले गाय की पूजा की और पिंटू जोशी खजराना गणेश मंदिर पहुंचे। रमेश मेंदोला, उषा ठाकुर, महेंद्र हार्डिया, मालिनी गौड़, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर इलैया राजा टी और संभागायुक्त सभी ने सुबह के सत्र में ही वोट डाले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
indore election voting kailash vijayvargiya sanjay shukla jitu patwari ramesh mendola
मनोज पटेल और गोलू शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
महू में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर हमला
महू में हुए हमले में दो कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। एक भाजपाई को हिरासत में लिया है। महू तहसील के मांगलिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं दयाराम व तोलाराम पर धारदार हथियार से हमला कर घायल किया। आरोपी भाजपाई बीरबल को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घायलों का मालवा हॉस्पिटल महू में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
indore election voting kailash vijayvargiya sanjay shukla jitu patwari ramesh mendola
इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी और संभागायुक्त मालसिंह भयड़िया। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
फर्जी मतदाता पकड़ाए, दो जगह शिकायत
इंदौर विधानसभा तीन में दो जगह फर्जी मतदान की शिकायत कांग्रेस प्रत्याशी पिंटू जोशी ने की है। इंदौर विधानसभा तीन की गाड़ी अड्डा हरिजन कॉलोनी के बूथ पर फर्जी मतदाता पकड़ाया। कांग्रेस प्रत्याशी दीपक पिंटू जोशी ने फर्जी मतदाताओं की शिकायत निर्वाचन आयोग से की है। उन्होंने 11 लोगों की नाम और पिता के नाम को लेकर एक सूची भी मतदाता क्रमांक के साथ आयोग को दी है। जोशी का आरोप है कि यहां फर्जी मतदान किया जा रहा है। इसे तुरंत रोका जाए। फर्जी मतदान की आशंका के चलते इंदौर तीन के बूथ नं. 193 विवेकानंद पोलिंग बूथ पर कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता अमित चौरसिया मतदान अभिकर्ता के रूप में बैठे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed