फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Monalisa interview: घर पहुंचने के लिए 30 हजार का कर्ज लिया, फिल्मों के ऑफर पर भी खुलकर बोलीं मोनालिसा

Tue, 28 Jan 2025 06:53 PM IST
Dinesh Sharma दिनेश शर्मा
Updated Tue, 28 Jan 2025 06:53 PM IST
सार

महाकुंभ से सोशल मीडिया सेंसेशन मोनालिसा अपने घर महेश्वर लौट आई हैं। उन्होंने लौटकर सबसे पहले अमर उजाला से बात की। 

विज्ञापन
Exclusive interview of viral girl Monalisa, she took a loan of 30 thousand to reach home
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा का इंटरव्यू - फोटो : अमर उजाला
महाकुंभ से सोशल मीडिया सेंसेशन मोनालिसा आखिरकार अपने घर महेश्वर लौट आई हैं। 23 जनवरी को अपने घर आकर बीमार पड़ी मोनालिसा ने अमर उजाला से खास बातचीत की। मोनालिसा ने न सिर्फ सवालों के जवाब दिए, बल्कि मदद की गुहार भी लगाई है। पढ़िए बातचीत के अंश- 


महाकुंभ से लौटकर कैसा लग रहा है, जहां आपको लोगों को बहुत प्यार मिला?
घर आकर बहुत अच्छा लग रहा है। वहां लोगों का प्यार मिला वो भी अच्छा लग रहा था, पर कुछ समय बाद परेशानी बढ़ गई थी। इसलिए लौटना पड़ा। 

कैसी परेशानियों से सामना हुआ?
काफी परेशानी हुई लोगों की वजह से। लौटकर मेरी तबीयत भी खराब हो गई थी। साढ़े तीन लाख का सामान लेकर आए थे हम पूरा परिवार वो वहीं पड़ा है। कुछ भी नहीं बिका। 

आपके सोशल मीडिया पर भी फॉलोअर्स की बाढ़ आई हुई है? 
मेरी फेक आईडी बना रखी है लोगों ने, मेरी ओरिजिनल आईडी भी किसी ने हेक कर ली। मुझे तो पता भी नहीं कहां कितने फॉलोअर्स बढ़ गए हैं।

 
Exclusive interview of viral girl Monalisa, she took a loan of 30 thousand to reach home
वायरल मोनालिसा - फोटो : अमर उजाला
आपका जन्मदिन मनाने का वीडियो सामने आया था? 
वो तो ऐसे ही केक कटवा दिया था। मुझे तो याद भी नहीं है कि मेरा जन्मदिन कब आता है। लोगों ने खुशियां मनाने के लिए केक काटा था। 

जब आप महेश्वर लौटीं तो आसपड़ोस के लोगों का कैसा रिएक्शन था? 
अभी तो कोई मिला ही नहीं, उन लोगों को पता ही नहीं चला कि मैं लौट आई हूं। आते ही बीमार हो गई थी। इनकी वजह से किसी को नहीं बताया। पापा डॉक्टर के पास ले गए थे। तीन दिन तो घर से बाहर नहीं निकली हूं। अब थोड़ी ठीक हुई हूं। 

आपको फिल्मों का ऑफर भी मिला था? 
पापा को बताया था पर कोई नहीं आया नहीं। पापा ने बताया था कि फोन आया था। उन्हें अच्छा लगा, उन्हें भी लग रहा है कि मेरी बच्ची का भविष्य सुधर जाए। फिल्म के लिए एकबार कॉल किया था, पर पता नहीं आ रहे हैं या नहीं। बोल तो रहे थे आने का। 

कुंभ से लौटने पर बड़ी परेशानी हुई? लोग निकलने नहीं दे रहे थे? 
परेशानी तो थी। पापा ने गाड़ी करवाई उधार पर। 35 हजार रुपेय उधार लिए थे। गाड़ी से इंदौर तक पहुंची फिर वहां से दूसरी गाड़ी मेरे बड़े पापा ने करवाई फिर महेश्वर तक आई। उन्होंने पहले से गाड़ी बुलवाकर रखी थी। 

 
Exclusive interview of viral girl Monalisa, she took a loan of 30 thousand to reach home
मोनालिसा की वायरल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
घरवालों ने जब आपको यहां देखा तो उन्हें कैसा लगा? 
सभी को बहुत अच्छा लगा। हां पर थोड़ा मायूस ये रहे कि माला बेचने गए थे पर कुछ भी बिका नहीं। ऐसे ही लौट आए। वहीं मेरे भाई के पास सामान छोड़कर हम चले आए हैं। वहीं दस-बारह साल का मेरा भाई है, दादी है और मम्मी है। पापा मुझे लेकर आए हैं, उनका मन लौटकर जाने का है पर मेरे कारण वो यहीं रहेंगे। 

घर के बाहर भी लोगों की, मिलने वालों की भीड़ लग रही होगी? 
अब तक तो किसी को पता नहीं था, पर लग रहा है कि अब लोगों आने लगेंगे। आपसे पहली बात हो रही है, अब लगता है कि कैमरे वाले-मीडिया वाले आ जाएं। मैं बहुत दिन से घर से बाहर नहीं निकली हूं। 

हमारे माध्यम से अपने फॉलोअर्स को कुछ कहना चाहेंगी? 
कुछ मदद करो न सर हमारी। आर्थिक रूप से मदद चाहिए। हम गरीब लोग हैं पढ़े-लिखे भी नहीं हैं। 

लगातार सही अपडेट देता रहा अमर उजाला
बता दें कि मोनालिसा के बारे में अमर उजाला ने लगातार सही जानकारी लोगों के सामने रखी थी। मोनालिसा का घर महेश्वर होने की जानकारी सबसे पहले हमने दी थी। दस दिन पहले भी जब उनके लौट आने की खबरें चल रही थीं, तब भी हमने उनके कुंभ में होने की जानकारी दी थी। उनके जन्मदिन की बात भी झूठी होने की खबर भी हम सामने लाए थे। और महेश्वर लौटकर आने के बाद पहली बार मोनालिसा से बात भी अमर उजाला ने की। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed