इंदौर नगर निगम चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। नेहरू स्टेडियम में लोगों का जमावड़ा लगा है। शहर के अधिकांश चौक-चौराहों पर चुनाव की चर्चा है। लेकिन इंदौर की पहचान बनी सफाई अब भी जारी है। शहर के सफाईकर्मी शहर को साफ रखने में लगातार जुटे हैं। नगर सरकार किसी की भी बने पर शहर को साफ रखने की जिम्मेदारी ये बखूबी निभा रहे हैं।
2 of 3
नेहरू स्टेडियम के बाहर लोगों की भीड़ है, तो वहीं सफाईकर्मी शहर को साफ करने की जिम्मेदारी निभा रहे है
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सफाई के मामले में देश में नंबर वन बनने के पीछे इन सफाईकर्मियों की मेहनत ही है। रविवार को जहां हर कोई अपने जरूरी काम भी भूलकर चुनाव परिणाम जानने में लगा है, वहीं शहर के सफाईकर्मी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। इनकी तस्वीरें बता रही हैं कि शहर की सरकार कोई भी दल संभाले पर हम सफाई की आदत को बनाए रखेंगे।
3 of 3
सफाई में इंदौर के लगातार नंबर वन आने के पीछे सफाईकर्मियों की ही मेहनत है।
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि पूरे देश के लिए इंदौर स्वच्छता का मॉडल बना हुआ है। आए दिन विभिन्न राज्य सरकारें और नगर निगम के प्रतिनिधिमंडल यहां आकर 2-3 दिन ठहरते हैं और सफाई के इंदौर मॉडल का बारीकी से अध्ययन करते हैं। अब तक राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, यूपी, बिहार, कर्नाटक, सिक्किम, नगालैंड, हरियाणा, तेलंगाना, असम, अरुणाचल प्रदेश राज्यों से सरकारों के प्रतिनिधिमंडल। गांधी नगर, पटियाला, चैन्नई, हिसार, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पंचकुला, पानीपत, गुरुग्राम, मेडचाल मालकगिरी, रायपुर, यमुनानगर, ईटानगर समेत कई शहरों के अफसर और जनप्रतिनिधि शहर की सफाई व्यवस्था से सीखने इंदौर आ चुके हैं।
अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा बताते हैं कि देश का ऐसा कोई राज्य, केंद्र शासित प्रदेश और मेट्रो सिटी नहीं है, जिसने इंदौर से सफाई के गुर न सीखे हों। जबसे इंदौर सफाई में नंबर वन हुआ है, तब से ही प्रतिनिधिमंडलों का आना जारी है। कई तो 2 से 3 बार आ चुके हैं। इंदौर नगर निगम सभी की हर स्तर पर मदद करती है।