Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Indore: YuC protested regarding Vyapam issue, raised sloganeering leaders by hanging up police, sent to jail
{"_id":"62540e407fb1e73e0a04f7e9","slug":"indore-yuc-protested-regarding-vyapam-issue-raised-sloganeering-leaders-by-hanging-up-police-sent-to-jail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंदौर: व्यापमं मामले को लेकर युकां ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी कर रहे नेताओं को टांगा-टोली कर पुलिस ने उठाया, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: व्यापमं मामले को लेकर युकां ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी कर रहे नेताओं को टांगा-टोली कर पुलिस ने उठाया, भेजा जेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Mon, 11 Apr 2022 04:47 PM IST
सार
बेरोजगारी, महंगाई और व्यापमं मामले को लेकर यूथ कांग्रेस ने सोमवार को प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर धरना दिया। इस दौरान पुलिस ने बल प्रयोग किया। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को टांगा टोली कर उठाया और वाहन में भरकर जेल भेजा।
विज्ञापन
1 of 3
प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने भेजा जेल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
युवा कांग्रेस ने सोमवार को कलेक्टोरेट चौराहे पर प्रदर्शन किया। युकां कार्यकर्ता व पदाधिकारी पीईबी द्वारा पेपर लीक मामले में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया सहित लगभग 50 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।
2 of 3
प्रदर्शन के दौरान आपस में भिड़ गए युकां कार्यकर्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
आपस में ही भिड़ गए युकां कार्यकर्ता
प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन भूलकर एक दूसरे से भिड़ गए। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर जमकर लात-घूंसे चलाए। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता एक-दूसरे को टक्कर लगने की बात को लेकर आपस में भिड़ गए थे। कार्यकर्ताओं के बीच टक्कर लगने के कारण विवाद हुआ और बात इतनी बढ़ी कि एक-दूसरे को पीटने लगे। कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। बाद में दूसरे कार्यकर्ताओं ने हस्तक्षेप किया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई। इधर पुलिस का कहना है कि एडिशनल डीसीपी जयवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया सहित उनके समर्थकों ने बैरिकेडिंग पकड़ने का प्रयास किया गया। उन्हें चेतावनी भी दी गई थी कि यह विधि विरुद्ध है। बाद में उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इनके द्वारा बलवा का प्रयास किया जा रहा था। विभिन्न धाराओं में इन पर कार्रवाई की जाएगी। उनके पास प्रदर्शन की कोई परमिशन नहीं थी।
3 of 3
प्रदर्शन से पहले पुलिस ने बैरिकेटिंग कर बंद कर दिया था मार्ग
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक बढ़ती बेरोजगारी एवं व्यापमं घोटाले की जांच की मांग को लेकर सोमवार को युवा कांग्रेस ने हल्ला बोल करते हुए कलेक्टर ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। रैली निकालकर युकां नेता व कार्यकर्ता पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, इंदौर युवा कांग्रेस अध्यक्ष रमीज़ खान सहित कई कार्यकर्ता रैली के रूप में यहां पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने एहतियात के तौर पर बैरिकेडिंग कर रास्ते को बंद कर दिया था। पुलिस ने नेता और कार्यकर्ताओं को कलेक्टर ऑफिस में जाने के पहले ही रोक दिया। इस दौरान विक्रांत भूरिया, रमीज खान सहित कई कार्यकर्ता बैरिकेट्स पर चढ़ गए और सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को पकड़कर जेल वाहन में भरना शुरू किया तो वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने बल प्रयोग भी किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने लगी। विक्रांत भूरिया समेत अन्य को उठाकर वाहन में बैठाने लगे तो नेता जमीन पर बैठ गए। पुलिस ने टांगा टोली कर उनको उठाया और गाड़ी में बैठाया। विक्रांत भूरिया ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदर्शन के दौरान भाजपा के लोग हमें पीछे से मारने का काम कर रहे थे। भूरिया ने कहा कि हम क्या मांग रहे हैं, बेरोजगारों को न्याय दीजिए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सीएम के ओएसडी खुद इस मामले में लिप्त हैं। मगर सीएम ने कोई कार्रवाई नहीं की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।