Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Indore: Where there used to be a heap of garbage, cleanliness started visible there, initiative took place, campaign started and the face changed
{"_id":"6263a9826d35bb4b561c7470","slug":"indore-where-there-used-to-be-a-heap-of-garbage-cleanliness-started-visible-there-initiative-took-place-campaign-started-and-the-face-changed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंदौर: जहां लगा रहता था कचरे का ढेर, वहां नजर आने लगी स्वच्छता, पहल हुई, अभियान चला और बदल गई सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: जहां लगा रहता था कचरे का ढेर, वहां नजर आने लगी स्वच्छता, पहल हुई, अभियान चला और बदल गई सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:53 PM IST
सार
इंदौर शहर के अंदरूनी हिस्सों के साथ ही अब बाहरी हिस्सों में भी सफाई पर ध्यान दिया जाने लगा है। धार रोड का सिरपुर तालाब इसका उदाहरण है। जहां सड़क किनारे कूड़े कचरे के ढेर लगे रहते थे वहां पर जिला पंचायत ने सफाई के लिए अभियान चलाया और सूरत बदल दी।
विज्ञापन
1 of 3
दीवारों पर इस तरह करवाया गया है रंगरोगन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्वच्छ शहर इंदौर में अब हर तरफ स्वच्छता नजर आने लगी है। लोग जागरूक हो रहे हैं तो नगर निगम के अलावा दूसरे विभाग भी स्वच्छता में जुटे हैं। इसकी बानगी अब धार रोड पर भी नजर आने लगी है। जिस रोड के किनारे कचरा पड़ा रहता था वहां अब सफाई नजर आने लगी है। जिला पंचायत ने इसके लिए पहल की है और सफाई करवाई जा रही है।
2 of 3
पहले ऐसी हालत थी सड़क की। किनारे पर पड़ा रहता था कचरा।
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, इंदौर शहर से निकलते ही धार रोड के समीप सिरपुर तालाब के सामने कूड़े-कचरे का ढेर दिखाई देता था। शहर में प्रवेश करने पर तो सफाई दिखती थी लेकिन सिरपुर तालाब के सामने कचरों का ढेर दिखाई देने से शहर की स्वच्छ छवि पर गंदगी का धब्बा भी लग रहा था। इस बात की जानकारी जिला पंचायत सीईओ वंदना शर्मा को मिली। उन्होंने इसके लिए पहल की और जिला पंचायत के अमले के माध्यम से विशेष अभियान चलाया।
3 of 3
सफाई अभियान के बाद इस तरह बदल गई सूरत
- फोटो : सोशल मीडिया
इस अभियान के अच्छे परिणाम अब दिखाई दे रहें हैं। इस क्षेत्र में अस्त-व्यस्त फैले कचरे के ढेर अब दिखाई नहीं दे रहे हैं। आस-पास की दीवारों को सुंदर बनाने के लिए रंगाई-पुताई करवाई गई है। कूड़े-कचरे को हटाने के लिए बाक पंचायत एवं एचएमएस की टीम ने विशेष सफाई अभियान चलाया। पिछले 15 दिनों से यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत कचरे के ढेर हटाए गए। रहवासियों और राहगीरों को कचरा इधर-उधर न डालने के लिए समझाया जा रहा है। इसके सुखद परिणाम नजर आ रहे हैं और अब कचरे के ढेर की जगह सफाई नजर आ रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।