फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमित शाह का भोपाल दौरा: अमित शाह का रोड शो, मुस्लिम बहनों, कश्मीरी पंडितों ने बरसाए फूल

Fri, 22 Apr 2022 09:14 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 22 Apr 2022 09:14 PM IST
सार

भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह के भोपाल आगमन पर शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय और जोरदार स्वागत किया। श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर से प्रदेश भाजपा कार्यालय तक शाह के रोड शो के दौरान अल्पसंख्यक बहनों और कश्मीरी पंडितों ने जहां स्वागत में फूल बरसाए तो वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का आत्मीय स्वागत किया।

विज्ञापन
Amit Shah's Bhopal visit: Amit Shah's roadshow, Muslim sisters, Kashmiri Pandits showered flowers
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी, भोपाल में '48वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस' का उद्घाटन किया। - फोटो : सोशल मीडिया
भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह के भोपाल आगमन पर शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय और जोरदार स्वागत किया। श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर से प्रदेश भाजपा कार्यालय तक शाह के रोड शो के दौरान अल्पसंख्यक बहनों और कश्मीरी पंडितों ने जहां स्वागत में फूल बरसाए तो वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का आत्मीय स्वागत किया। हवाई अड्डे पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्रियों एवं कार्यकर्ताओं ने अगवानी की। लाल परेड ग्राउंड पर पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों ने श्री शाह का स्वागत किया। यहां से श्री शाह निर्धारित कार्यक्रमों में पहुंचे।

 
Amit Shah's Bhopal visit: Amit Shah's roadshow, Muslim sisters, Kashmiri Pandits showered flowers
रोड शो के शुरुआत में भोपाल में निवासरत कश्मीरी पंडितों ने गृह मंत्री अमित शाह का पुष्पवर्षा और आरती उतारकर स्वागत किया। - फोटो : सोशल मीडिया
मैदान में आयोजित वन समितियों के सम्मेलन के पश्चात केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के साथ 5 नं. स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर पहुंचे। यहां से शाह का रोड शो प्रारंभ हुआ। रोड शो के शुरुआत में भोपाल में निवासरत कश्मीरी पंडितों ने गृह मंत्री अमित शाह का पुष्पवर्षा और आरती उतारकर स्वागत किया।
 
Amit Shah's Bhopal visit: Amit Shah's roadshow, Muslim sisters, Kashmiri Pandits showered flowers
अल्पसंख्यक बहनों ने तीन तलाक से आजादी के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया और अमित शाह का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। - फोटो : सोशल मीडिया
शाह का रोड शो जब 6 नं. पहुंचा तो हाथों में तख्तियां लिए खड़ी अल्पसंख्यक बहनों ने तीन तलाक से आजादी के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया और अमित शाह का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान अल्पसंख्यक बहनें मोदी जी जिंदाबाद, भाजपा जिंदाबाद के नारे लगा रही थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amit Shah's Bhopal visit: Amit Shah's roadshow, Muslim sisters, Kashmiri Pandits showered flowers
शाह ने भाजपा कार्यालय में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। - फोटो : सोशल मीडिया
शाह का रोड शो भाजपा कार्यालय पहुंचा। यहां पर प्रदेश अध्यक्ष ने उनकी अगवानी की। जिसके पश्चात शाह ने प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं केन्द्रीय मंत्रियों के साथ महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। उन्होंने केन्द्रीय मंत्रियों, पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, प्रदेश पदाधिकारियों एवं प्रदेश शासन के मंत्रियों की बैठक में भाग लिया।
 
विज्ञापन
Amit Shah's Bhopal visit: Amit Shah's roadshow, Muslim sisters, Kashmiri Pandits showered flowers
गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यक्रम में वन समितियों के लाभांश में वृद्धि के साथ तेंदूपत्ता संग्राहकों को लाभांश का वितरण किया। साथ ही वन ग्रामों को राजस्व ग्राम में तब्दील करने की शुरुआत की। इससे वन ग्रामों को सरकार की योजनाओं और विकास का लाभ मिल सकेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed