फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंदौर: सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली पूजा के शौक हैं महंगे, ठगी के जरिए आठ महीने में ही कमा लिए एक करोड़

Thu, 28 Apr 2022 12:48 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 28 Apr 2022 12:48 PM IST
सार

फर्जी एडवाजरी कंपनियां खोलकर करोड़ों की ठगी करने वाली मास्टर माइंड पूजा को 30 अप्रैल तक पुलिस ने रिमांड पर लिया है। पूछताछ में अन्य खुलासे हो सकते हैं। पूजा के बारे में पता चला है कि वह सामान्य परिवार से थी लेकिन ठगी के धंधे में आकर करोड़पति बन गई।

विज्ञापन
Indore: The hobbies of Pooja, who belong to a normal family, are expensive, earned one crore in eight months through cheating
आरोपी पूजा थापा - फोटो : सोशल मीडिया
फर्जी एडवाइजरी कंपनी खोलकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाली मास्टरमाइंड पूजा लक्जरी लाइफ जीती थी। ठगी के धंधे में आने के बाद देखते ही देखते करोड़पति बन गई। गोवा, मुंबई जाना उसका रूटीन था। विदेश भी घूमकर आ चुकी है। पुलिस पूछताछ कर रही है। 


बता दें कि राइफल मैन से ठगी के मामले में पुलिस ने एक युवती और उसके साथी युवकों को पकड़ा था। पूछताछ में उन्होंने मास्टरमाइंड पवन और पूजा के नाम बताए थे। इन दोनों ने आठ महीने में एक करोड़ रुपये कमाए थे। पुलिस ने पवन को दो दिन पहले गिरफ्तार किया था लेकिन पूजा फरार थी। इस पर पुलिस ने पूजा की बहन और मां पर दबाव बनाया। जीजा को भी हिरासत में लिया। पुलिस की सख्ती के डर से पूजा ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर किया जहां से राऊ पुलिस अपने साथ ले गई। कोर्ट में पेश कर 30 अप्रैल तक उसे रिमांड पर लिया है। चूंकि पूजा मूल रूप से नेपाल की है इसलिए पुलिस को शक है कि वह नेपाली ठगों के संपर्क में भी होगी। इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। 
Indore: The hobbies of Pooja, who belong to a normal family, are expensive, earned one crore in eight months through cheating
पुलिस कर रही है आरोपी पूजा से पूछताछ - फोटो : सोशल मीडिया

पहले करती थीं नौकरी, बाद में खोल ली कंपनियां
पुलिस पूछताछ में पता चला कि पूजा इंदौर के शेखर प्लेनेट में रहती थी। उसे आशी और शैफाली के नाम से भी जाना जाता है। आरोप है कि उसने दादाजी ट्रेडर्स, ए वाय ट्रेडर्स, प्रखर जी और विजय नाम की फर्जी कंपनियां बनाईं। इसके बाद लोगों से निवेश करवाने और रुपये दोगुने करने की बात पर ठगी का खेल शुरू किया। पूजा सामान्य परिवार से आती है, लेकिन उसके शौक काफी महंगे हैं। वह सप्ताह के अंत में मुंबई, गोवा और बेंगलुरु के पबों में पार्टी करने जाती थी। विदेश भी घूमकर आ चुकी है। पूजा थापा के पिता दवा कंपनी में गार्ड की नौकरी करते हैं। करीब 15 साल पहले वह पूजा की मां से अलग हो गए थे। जिसके बाद बड़ी बेटी अमृता उनके साथ रहने लगी, जबकि पूजा और छोटी बहन पायल अपनी मां के साथ रहतीं थीं। पूजा ने पहले मोहित और पंकज की एडवाइजरी कंपनी में नौकरी की।  यहां पूजा करीब 500 लोगों के स्टाफ को संभालती थी, लेकिन उसका नाम सामने नहीं आया था। इसके बाद पवन और साथ में काम करने वाले अन्य साथियों की मदद से उसने खुद की कंपनियां डालीं। मोहित को विजय नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 

पूछताछ में हो सकते हैं और भी खुलासे
पुलिस ने बताया कि फरार पूजा को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। उसकी बहन अमृता की जानकारी मिली तो उसके पति प्रशांत को हिरासत में लिया। प्रशांत की ये दूसरी शादी थी। पहली पत्नी से तलाक के बाद उसने अमृता से शादी की थी। प्रशांत पेशे से मैकेनिक है। वह और अमृता पहले देवास में ऑटोमोबाइल कंपनी में साथ काम करते थे। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हुआ और बाद में पूजा ने दोनों की शादी करवा दी। इधर पूजा के पिता अलग हो गए तो खर्च की दिक्कत आने लगी। इस पर पूजा ही उनका खर्च उठाती थी।  अपनी बहन अमृता को भी रुपये भेजती थी। पुलिस के मुताबिक पूजा ने अपनी बहनों के नाम भी संपत्ति खरीदी है, जिसकी जानकारी जुटा रहे हैं। एयू बैंक में लॉकर होने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि  रिमांड के दौरान पूजा से उन कंपनियों की जानकारी निकाली जाएगी, जिसमें वह लोगों से रुपये निवेश करवाती थी। पुलिस को आशंका है कि उक्त कंपनियां परिवार के लोगों के नाम से बनाई गई थीं। पूछताछ में अन्य नामों का खुलासा भी हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed