फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंदौर: थानों का निरीक्षण करने पहुंचे डीजीपी, अपने मोबाइल से महिला को कॉल कर पूछा शिकायत के बारे में, रजिस्टर भी किए चेक

Wed, 27 Apr 2022 05:52 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 27 Apr 2022 05:52 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना इंदौर प्रवास के दौरान बुधवार को थानों के निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने बाणगंगा व महिला थाने का निरीक्षण किया। रजिस्टर चेक किए। एक महिला शिकायतकर्ता से कॉल कर जानकारी ली। 

विज्ञापन
Indore: DGP arrived to inspect the police stations, called the woman from her mobile and asked about the complaint, also registered checks
बाणगंगा थाने पर रजिस्टर चेक करते हुए डीजीपी सक्सेना - फोटो : सोशल मीडिया
मप्र के पुलिस मुखिया सुधीर कुमार सक्सेना इंदौर के दौरे पर हैं। सोमवार रात को वे इंदौर पहुंचे थे और गुरुवार को वापस जाएंगे। मंगलवार को डीजीपी ने पुलिस अफसरों की बैठक ली थी। बुधवार को वे थानों के निरीक्षण के लिए पहुंचे। थाने के रजिस्टर देखे। शिकायत रजिस्टर का अवलोकन किया। इस दौरान एक शिकायकर्ता को कॉल कर बात भी की।

 
Indore: DGP arrived to inspect the police stations, called the woman from her mobile and asked about the complaint, also registered checks
महिला आरक्षकों से बात करते हुए डीजीपी - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक डीजीपी सुधीर सक्सेना बुधवार को सबसे पहले शहर के बाणगंगा थाने पर पहुंचे। यहां थाने के रजिस्टर व शिकायत रजिस्टर को चेक किया। स्टाफ से रोज आने वाली शिकायतों और लंबित शिकायतों के बारे में पूछा। थाने के मालखाने की भी जानकारी ली। थाने के बल से पूछा कि शिकायत मिलने पर एफआईआर कैसे दर्ज की जाती है। महिला संबंधित अपराधों की जानकारी लेने के लिए डीजीपी ने महिला डेस्क पर जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर श्रद्धा पवार से चर्चा की। सब इंस्पेक्टर श्रद्धा से यह भी जानकारी ली कि 376 व 354 के मामले में वह किस प्रकार से कार्रवाई करते हैं। अधिकारी ने डीजीपी को बताया गया कि 376 में पहले एफआईआर दर्ज करते हैं, लेकिन उससे पहले शिकायतकर्ता को इस बात की जानकारी भी दे देते हैं कि यदि झूठी रिपोर्ट की तो उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हो सकता है। इसके बाद जांच कर आगे की प्रक्रिया को पूर्ण किया जाता है।
Indore: DGP arrived to inspect the police stations, called the woman from her mobile and asked about the complaint, also registered checks
महिला शिकायकर्ता को डीजीपी ने किया क़ॉल - फोटो : सोशल मीडिया
बाणगंगा थाने पर डीजीपी करीब दो घंटे तक रूके। बारीकी से हर चीज की जानकारी ली। इसके बाद वे महिला थाने पर पहुंचे। यहां पर सबसे पहले सलामी दे रही आरक्षकों से उन्होंने चर्चा करते उनके काम के बारे में पूछा। शिकायत दर्ज करवाने आई एक पीड़िता से उन्होंने बात की और उससे थाने पर आने का कारण पूछा। जिस पर पीड़िता ने डीजीपी को कहा कि पति मारपीट करता है। अभी मैडम ने फोन कर उसे बुलाया है। जिसके बाद थाने में अन्य जानकारी लेते हुए डीजीपी वहां से रवाना हो गए। बाणगंगा थाने की महिला डेस्क पर उन्होंने महिला संबंधित अपराध जानने के लिए रजिस्टर में से शिकायतकर्ता का फोन नंबर निकाल कर सीधे अपने ही फोन से शिकायतकर्ता से बात कर ली। महिला से चर्चा करते हुए डीजीपी ने सीधे पूछा कि आप ने अपनी शिकायत थाने में कब दर्ज कराई थी और आप बोले थे कार्रवाई से संतुष्ट हैं। जिस पर फरियादी ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई कर दी है और अब मेरा पति मुझसे मारपीट नहीं करता है। इसके बाद डीजीपी ने इस मामले के जांच अधिकारी से अन्य जानकारी भी ली। बाद में डीजीपी थाने से रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indore: DGP arrived to inspect the police stations, called the woman from her mobile and asked about the complaint, also registered checks
डीजीपी ने मंगलवार को बैठक लेकर दिए थे निर्देश - फोटो : सोशल मीडिया
ट्विटर अकाउंट बनाने की कही बात
इधर मंगलवार को हुई बैठक में डीजीपी सक्सेना ने को पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आयुक्त प्रणाली के बाद पुलिस ने हजारों लोगों पर बाउंड ओवर (प्रतिबंधात्मक कार्रवाई) की है। इस पर उन्होंने कहा कि बाउंड ओवर तो कलेक्टर भी करते थे। आपके पास अधिकार आने के बाद क्या प्रभाव पड़ा। पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र कहा कि पहले बाउंड ओवर के उल्लंघन पर धारा 122 की कार्रवाई नहीं होती थी। अब तुरंत पेश कर आरोपितों को जेल भिजवा देते हैं। सक्सेना ने कहा कि इंदौर अपराध शाखा को अपना महत्व समझना चाहिए। उन्हें दिल्ली-मुंबई अपराध शाखा जैसा वजूद बनाना होगा जिससे गंभीर मामलों में लोग खुद कहें कि फलां मामले की जांच अपराध शाखा से करवाना चाहिए। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजेश हिंगनकर ने कहा कि अपराध शाखा अंधे कत्लों की जांच कर रही है। पिछले दस साल के उन अनसुझले कत्लों की दोबारा जांच हो रही है, जिनकी फाइलें बंद पड़ी थीं। डीजीपी ने कहा कि सभी अधिकारियों को टि्वटर अकाउंट बनाना चाहिए। फॉलोअर्स बढ़ाने की बात भी कही। पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की चर्चा की और कहा कि 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले पुलिसवालों के स्वास्थ्य की नियमित जांच होनी चाहिए। 
विज्ञापन
Indore: DGP arrived to inspect the police stations, called the woman from her mobile and asked about the complaint, also registered checks
बैठक के बाद पुलिस अधिकारियों के साथ किया भोजन - फोटो : सोशल मीडिया

बेटी ने किया सैल्यूट तो मुस्कुराए डीजीपी
जिस समय बैठक चल रही थी उस समय डीजीपी की बेटी सोनाक्षी सक्सेना भी मौजूद थीं।  वे कोतवाली थाना प्रभारी हैं। आईपीएस होने कारण उन्हें बैठक में बुलाया गया था। बैठक के पूर्व पुलिस महानिदेशक का सभी अधिकारियों से परिचय हुआ। सोनाक्षी ने उन्हें सैल्यूट किया तो पुलिस महानिदेशक मुस्कुरा दिए। सोनाक्षी परिचय देतीं, इसके पहले पुलिस महानिदेशक हाथ मिलाकर आगे बढ़ गए। कार में बैठने के बाद भी अधिकारियों ने बारी-बारी से सैल्यूट किया। उस समय भी सोनाक्षी सावधान की स्थिति में खड़ रहीं और नजरें मिलते ही सैल्यूट कर अभिवादन किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed