शहर की दो मंजिला इमारत में आग लगने की घटना के मामले में मकान मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मौके पर अलग-अलग विभागों की टीम पहुंची है जो घटना के कारणों का पता लगा रही है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आ रही है। जिस कॉलोनी में यह हादसा हुआ है वह कॉलोनी भी अवैध है। शुरुआती जांच में पता चला है कि ग्राउंड फ्लोर पर आग की लपटें ज्यादा थी इस कारण वहां रहने वाले लोग आग में जलें हैं जबकि पहली व दूसरी मंजिल पर रहने वाले लोगों की मौत दम घुटने से हुई है। दो लोग नीचे कूदने के कारण गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
2 of 6
पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने मौके पर पहुंचकर देखी स्थिति
- फोटो : सोशल मीडिया
घटना के बाद पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी ली।
3 of 6
एफएसएल की टीम ने लिए सैंपल
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इंदौर के विजय नगर थानांतर्गत स्वर्णबाग कॉलोनी की दो मंजिला इमारत में शुक्रवार देर रात को आग लग गई थी। इसमें सात लोग जिंदा जल गए। मृतकों में 6 महिलाएं और एक पुरुष है। अधिकांश नींद में थे जिस कारण बचाव नहीं कर पाए वहीं कुछ की दम घुटने से मौत हो गई। दो लोग आग लगने के बाद ऊपर से नीचे कूदे, जिस कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनका उपचार चल रहा है। अब तक की जांच में पता चला है कि रात को बिजली गुल थी। जब बिजली आई तो एमसीबी ने आग पकड़ ली, जिसके बाद पूरी इमारत आग की चपेट में आ गई।
4 of 6
यह है बिल्डिंग का बाहरी हिस्सा जिसमें लगी आग
- फोटो : सोशल मीडिया
यह बात भी सामने आई कि सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड देरी से पहुंची, इस कारण कुछ लोगोंको रस्सी के सहारे बिल्डिंग से नीचे उतारा। हालांकि यह बात भी सामने आई है कि फायर ब्रिगेड पहुंच चुकी थी लेकिन संकरी गलियां होने के कारण अंदर नहीं जा सकी। पुलिस ने बताया कि जिन लोगों की मौत हुई है उनके नाम ईश्वर सिंह सिसौदिया (45), नीतू सिसौदिया (45), आशीष (30), गौरव (38), आकांक्षा (25) है। दो अन्य लोगों की भी मौत हुई है जिनकी अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। फिरोज, मुनीरा, विशाल प्रजाप्रति, अरशद, सोनाली पंवार और अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना के वक्त इमारत में करीब 15 लोग थे।
5 of 6
मंत्री तुलसी सिलावट ने अस्पताल पहुंचकर जाने घायलों के हाल
- फोटो : सोशल मीडिया
मप्र के मंत्री तुलसीराम सिलावट घटना के बाद अस्पताल पहुंचे। वहां घायलों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि सभी का बेहतर इलाज किया जाए। मंत्री सिलावट ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से दुर्घटना में अकाल काल कवलित लोगों के लिए शोक संवेदना व्यक्त की। मंत्री सिलावट ने कहा के दुर्घटना की जाँच के निर्देश प्रशासन को दिए गए हैं। मृतक के परिजनों को चार चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता शासन की ओर से दी जा रही है।