फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिव-साधना: पहली नजर में दिल दे बैठे थे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, वैवाहिक जीवन के 30 साल पूरे किए  

Fri, 06 May 2022 01:29 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 06 May 2022 01:29 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को अपने वैवाहिक जीवन के 30 साल पूरे किए। शिवराज की पत्नी साधना सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीर साझा की है। 
 

विज्ञापन
Shivraj Singh Chouhan Sadhna Singh Chouhan Wedding Anniversary May 5
शिवराज सिंह चौहान और साधना सिंह चौहान की यह तस्वीर शादी के समय की है। गुरुवार को इनके वैवाहिक जीवन के 30 साल पूरे हुए. - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को अपनी शादी की 30वीं सालगिरह मनाई। उनकी पत्नी साधना सिंह ने दो तस्वीरें साझा की। एक शादी की। दूसरी, दो महीने पहले आदिवासियों के भगोरिया पर्व के दौरान पारंपरिक वेशभूषा में। शिवराज को पूरा मध्य प्रदेश मामा के तौर पर जानता है। पर उनका एक अलग ही पहलू है, उनकी लव स्टोरी। पहली नजर में ही शिवराज ने साधना सिंह को अपना दिल दे दिया था।
Shivraj Singh Chouhan Sadhna Singh Chouhan Wedding Anniversary May 5
शिवराज सिंह चौहान ने 5 मई को सोशल मीडिया पर यह तस्वीर साझा की। - फोटो : सोशल मीडिया
शिवराज सिंह चौहान कम उम्र में ही संघ से जुड़ गए थे। लिहाजा, शादी करने के बजाय समाज में योगदान देना चाहते थे। बहन के दबाव में साधना से मिलने गए और दिल दे बैठे। छिप-छिपकर मिलने का सिलसिला भी चला। लव लेटर भी लिखे गए। शिवराज खुद स्वीकार कर चुके हैं कि प्यार का इजहार उन्होंने एक चिट्ठी में ही किया था। घर वालों की सहमति से 5 मई 1992 को शिवराज और साधना का विवाह हुआ था। 

 
Shivraj Singh Chouhan Sadhna Singh Chouhan Wedding Anniversary May 5
शिवराज ने कुछ दिन पहले भगोरिया के दौरान आदिवासियों की पारंपरिक वेशभूषा में यह तस्वीर पत्नी के साथ खिंचवाई थी। - फोटो : सोशल मीडिया
शिवराज ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है। इसमें साधना सिंह उन्हें टीका लगा रही है। शिवराज ने लिखा कि हमारी संस्कृति में विवाह पवित्र संस्कार है, आत्माओं का मिलन।


गृहस्थ आश्रम में रहकर हम समाज और प्रदेश की बेहतरी के लिए लगातार 30 साल से काम कर रहे हैं। आप सबकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद!
विज्ञापन
विज्ञापन
Shivraj Singh Chouhan Sadhna Singh Chouhan Wedding Anniversary May 5
होली के अवसर पर शिवराज सिंह चौहान को रंग लगाती साधना सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया
शिवराज सिंह चौहान लंबे समय से सामाजिक और धार्मिक त्योहारों पर साधना सिंह के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। फिर चाहे मौका होली का हो, गुड़ीपडवा का, महाशिवरात्रि का या करवा चौथ का।


लंबे अरसे से दोनों हरसंभव अवसर पर अपनी तस्वीरें साझा करते हैं।  
विज्ञापन
Shivraj Singh Chouhan Sadhna Singh Chouhan Wedding Anniversary May 5
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ सेल्फी लेतीं साधना सिंह चौहान। - फोटो : सोशल मीडिया
जब भी मामला सामाजिकता से जुड़ा हो, शिवराज अपनी पत्नी के साथ जरूर सामने आते हैं। फोटो खिंचवाते हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करते हैं।

इसमें साधना सिंह भी पीछे नहीं हैं। वह खुद भी कई बार सेल्फी लेकर पोस्ट करती रही हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed