फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Digvijay Singh said on Khargone riots – strict action should be taken against whoever threw stones, fired bullets, spoiled the atmosphere, whether Hindu or Muslim

इंदौर: खरगोन दंगों पर बोले दिग्विजय- जिसने पत्थर फेंके, गोली चलाई, उस पर हो कार्रवाई, चाहे हिन्दू हो या मुसलमान

Tue, 03 May 2022 01:12 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 03 May 2022 01:12 PM IST
सार

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मंगलवार सुबह इंदौर पहुंचे। ईदगाह पहुंचकर शहर काजी से गले मिले और ईद की मुबारकबाद दी। खरगोन दंगे पर कहा कि जिसने भी पत्थर फेंके, गोली चलाई, माहौल बिगाड़ा उस पर सख्त कार्रवाई की जाए। पूरी जांच की जाए। 

विज्ञापन
Indore: Digvijay Singh said on Khargone riots – strict action should be taken against whoever threw stones, fired bullets, spoiled the atmosphere, whether Hindu or Muslim
इंदौर में मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मंगलवार को इंदौर पहुंचे। वे सदर बाजार स्थित ईदगाह गए और शहर काजी से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान सिंह ने खरगोन दंगे के सवाल पर कहा कि चाहे हिन्दू हो या मुसलमान, जिसने माहौल बिगाड़ा, जिसने पत्थर फेंके, जिसने गोली चलाई, जिसने आग लगाई वो कोई भी हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह दिग्विजय सिंह इंदौर पहुंचे थे। सदर बाजार ईदगाह पहुंचते ही उन्होंने बग्घी से उतरते हुए अपने मोबाइल से शहर काजी इशरत अली का वीडियो बनाया और उनके गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। सिर पर सफेद गमछा बांधकर आए दिग्विजय सिंह ने वहां मौजूद मुस्लिम समाजजनों को ईद की मुबारकबाद दी।  उन्होंने गरीब तबके के लोगों को रुपये भी दिए। कहा कि इंदौर के सलवाडिया परिवार की प्रशंसा करनी चाहिए कि वे ईद हो या दशहरा, हमेशा भाई चारे का संदेश देते हैं। 
विज्ञापन


शासन-प्रशासन की असफलता 
इसके बाद मीडिया से चर्चा में खरगोन दंगे को लेकर कहा कि यह शासन-प्रशासन की अकर्मण्यता व असफलता है। दो हफ्ते के बाद भी वहां कर्फ्यू लगा हुआ है। लोगों में प्रेम सद्भभाव का माहौल होना चाहिए, उसे सुधार नहीं पा रहे हैं।  तल्ख लहजे में कहा कि कोई भी हो हिन्दू या मुसलमान जिसने माहौल बिगाड़ा, जिसने पत्थर फेंके, जिसने गोली चलाई, आग लगाई, कोई भी हो उसके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई होनी चाहिए। क्या कारण है कि उस दिन राम नवमी पर एक तरफ सुबह जुलूस निकला जिसमें मुसलमानों ने भी राम नवमी के जुलूस को पानी-शरबत पिलाया और सब शांति पूर्ण निपट गया। फिर दूसरा जुलूस ढाई बजे निकालने की आवश्यकता क्या थी जिसने कि सारे नियम तोड़ दिए। एडिशनल एसपी के रोकने के बावजूद भी बैरियर जबर्दस्ती हटाकर वे मस्जिद के पास गए। इन सबकी जांच होनी चाहिए, न्यायिक जांच होनी चाहिए, खुली जांच होनी चाहिए कि कौन इसके लिए जवाबदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Indore: Digvijay Singh said on Khargone riots – strict action should be taken against whoever threw stones, fired bullets, spoiled the atmosphere, whether Hindu or Muslim
शहर काजी के गले लगकर दी ईद की मुबारकबाद - फोटो : सोशल मीडिया

मेरे कार्यकाल में कहीं दंगा नहीं हुआ
दिग्विजय सिंह बोले कि जब मैं मुख्यमंत्री था तब बाबरी मस्जिद ढहाने के बाद जो बिगड़ा हुआ माहौल था, उस माहौल को हमें सुधारना था। 10 साल तक मेरे समय कहीं भी किसी प्रकार का दंगा नहीं हुआ। घटनाएं हुईं जिसे हम लोगों ने कंट्रोल किया लेकिन कर्फ्यू नहीं लगा। लाउडस्पीकर के मुद्दे पर कहा कि यह सब बेकार है। लोगों का ध्यान बांटा जा रहा है। महंगाई से लोगों का बजट बिगड़ गया है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। रोज भाव बढ़ते जा रहे हैं। लोगों का ध्यान असफलता से भटकाने के लिए सब हो रहा है। भाजपा के बड़े नेताओं को दिल्ली में तलब करने के सवाल को टाल गए और कहा कि मुझे पता नहीं है वहीं प्रशांत किशोर के नई पार्टी बनाने के सवाल पर बोले कि उनका स्वागत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed