फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jyotiraditya Scindia: शाही पोशाक में नजर आए केंद्रीय मंत्री सिंधिया, देवघर में सपरिवार कुल देवताओं की पूजा की

Wed, 05 Oct 2022 07:51 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 05 Oct 2022 07:51 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रोजाना एक जन सेवक के रूप में नजर आते हैं। लेकिन साल में दशहरे के दिन प्रदेश की जनता को उनका महाराज वाला अंदाज देखने को मिलता है, इस दिन वह राजशाह पोशाक में नजर आते हैं।

विज्ञापन
Union Minister Jyotiraditya Scindia seen in royal attire worshiped with family
देवघर में बेटे के साथ पूजा करते मंत्री सिंधिया - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रोजाना एक जन सेवक के रूप में नजर आते हैं। लेकिन साल में दशहरे के दिन प्रदेश की जनता को उनका महाराज वाला अंदाज देखने को मिलता है, इस दिन वह राजशाह पोशाक में नजर आते हैं।

 
Union Minister Jyotiraditya Scindia seen in royal attire worshiped with family
सालभर में एक दिन ग्वालियर के लोगों को केंद्रीय मंत्री का ये शाही अंदाज देखने को मिलता है। - फोटो : ANI
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया विजयदशमी के पर्व पर राजशाही वेशभूषा में नजर आए। सालभर में एक दिन ग्वालियर के लोगों को केंद्रीय मंत्री का ये शाही अंदाज देखने को मिलता है। दशहरा के मौके पर ज्योतिरादित्य, सिंधिया राजवंश के पूजा स्थल देवघर पहुंचे और यहां अपने बेटे युवराज महान आर्यमन सिंधिया के साथ राजशाही शस्त्रों का पूजन किया। अपने कुल देवताओं को नमन करते हुए उनकी पूजा अर्चना की।
 
Union Minister Jyotiraditya Scindia seen in royal attire worshiped with family
सिंधिया राज परिवार दशहरे का त्यौहार शाही अंदाज में धूमधाम के साथ मनाता है। - फोटो : ANI
सिंधिया राज परिवार दशहरे का त्यौहार शाही अंदाज में धूमधाम के साथ मनाता है। इस दौरान शहनाई का वादन किया जाता है साथ ही ढोल नगाड़े बजाए जाते हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया आज के दिन राज शाही पोशाक पहनकर सिंधिया राजवंश की परंपराओं का निर्वहन करते हैं। उनके साथ उनके बेटे महान आर्यमन सिंधिया भी राजशाही पोशाक में पूजा करने पहुंचते हैं। सिंधिया राजवंश के सभी सरदार सिंधिया का स्वागत करते हुए राजशाही शिंदेशाही पगड़ी में उनका स्वागत करते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Union Minister Jyotiraditya Scindia seen in royal attire worshiped with family
राज शाही पोशाक में ही केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने देशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दी। - फोटो : ANI
देशभर में प्रसिद्ध है ग्वालियर का दशहरा
ग्वालियर का दशहरा पूरे देश में विख्यात है। यहां कई वर्षों से दशहरे के दिन सिंधिया राजपरिवार पूजा अर्चना और देव स्थानों के दर्शन करता है, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर के सिंधिया राजपरिवार के महाराज कहलाते हैं। इस नाते वह दशहरे पर ग्वालियर के महाराज बनकर राजवंश की परंपराओं को निभाते दिखाई देते हैं। राज शाही पोशाक में ही केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने देशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed