मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में इंटरनेशनल रेसलर रानी राणा के भाई पर उनके ही परिवार वालों ने जानलेवा हमला किया है। इस घटना की वजह पारिवारिक जमीन बताई जा रही है। हमलावरों ने पहले कुल्हाड़ी से वार किया। फिर उसके बाद सीने पर गोली मारी। घायल अवस्था में युवक को अस्पताल लाया गया जहां पर हालत नाजुक बनी है। घटना के बाद पुलिस और इंटरनेशनल रेसलर रानी राणा भी अस्पताल पहुंच गई।
Gwalior News: इंटरनेशनल रेसलर रानी राणा के भाई को मारी गोली, नाज़ुक हालत में अस्पताल में भर्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 26 Oct 2022 09:57 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में इंटरनेशनल रेसलर रानी राणा के भाई पर उनके ही परिजनों ने जानलेवा हमला कर दिया। मामला पारिवारिक जमीन के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
