फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gwalior: गांधी प्राणी उद्यान में खुशी की लहर, बब्बर शेरनी परी ने दिया शावकों को जन्म, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Tue, 01 Nov 2022 09:55 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 01 Nov 2022 09:55 AM IST
सार

ग्वालियर के  गांधी प्राणी उद्यान में बब्बर शेरनी परी ने तीन शावकों को जन्म दिया है। 

विज्ञापन
Babbar lioness Pari gave birth to three cubs in Gandhi Zoological Park Gwalior see beautiful pictures
गांधी प्राणी उद्यान में तीन शावकों का जन्म - फोटो : अमर उजाला
ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान में खुशी का माहौल है। चिड़ियाघर में मौजूद शेरनी परी ने तीन शावकों को जन्म दिया है। अब तीन नए मेहमान आने के बाद चिड़ियाघर में बब्बर शेरों की संख्या आठ हो गई है। अब इन नन्हे शावकों को 15 से 25 दिन तक खास निगरानी में रखा जाएगा। जन्म लेने के बाद यह नन्हे शावक एक दूसरे के साथ मस्ती करते हुए नजर आए। वहीं, हाल ही में मां बनी शेरनी परी फिलहाल शावकों की सुरक्षा को लेकर आक्रामक है वह शावकों के पास किसी को भी आने नहीं दे रही है। फोटो खींचने पर भी वह बेहद गुस्से में दहाड़ लगा रही है। 2012 में चिड़ियाघर में बब्बर शेर जय और शेरनी परी आये थे। इन दोनों का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। बब्बर शेर जय को नंदनवन जू रायपुर से और शेरनी परी को बिलासपुर के कानन पेंडारी जू से लाया गया था। परी ने तीन साल में दूसरी बार तीन शावकों को जन्म दिया है। 

 
Babbar lioness Pari gave birth to three cubs in Gandhi Zoological Park Gwalior see beautiful pictures
पिंजरे में बंद शावक - फोटो : अमर उजाला
चिड़ियाघर के प्रभारी डॉ. उपेंद्र यादव का कहना है कि शावकों को आइसोलेशन में रखा गया है। शेरनी परी को खाने के लिए चिकन सूप उबले अंडे दिए जा रहे हैं, तो वहीं, नन्हे शावकों के पास जाने में 15 दिन लगेंगे। क्योंकि अभी शेरनी आक्रामक है। इसके बाद ही शावकों के नर और मादा होने का पता चल सकेगा। फिलहाल इन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है साथ ही समय-समय पर इनकी निगरानी की जा रही है। वहीं, उनकी चहल-पहल पर भी नजर रखी जा रही है।
 
Babbar lioness Pari gave birth to three cubs in Gandhi Zoological Park Gwalior see beautiful pictures
बब्बर शेरनी परी - फोटो : अमर उजाला
बता दें, 2020 में शेरनी परी ने तीन शावकों को जन्म दिया था। जिसमें दो नर शावक और एक मादा शावक था। बाद में इनका नाम इंतजार, अर्जुन और तमन्ना रखा गया और फिर 2 साल बाद शेरनी परी ने तीन शावकों को जन्म दिया है। चिड़ियाघर में काफी खुशी की लहर है। अब इन तीनों नन्हे शावकों के नामकरण की तैयारी शुरू हो गई है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed