फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: वन्यजीवों द्वारा फसलों के नुकसान पर दोगुना मुआवजा देगी सरकार, सीएम शिवराज ने बांधवगढ़ में की घोषणा

Tue, 15 Nov 2022 10:48 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 15 Nov 2022 10:48 AM IST
सार

MP News: वन्यजीवों द्वारा फसलों के नुकसान पर दोगुना मुआवजा देगी सरकार, सीएम शिवराज ने बांधवगढ़ में की घोषणा

विज्ञापन
Government will give double compensation on loss of crops by wildlife CM Shivraj announced in Bandhavgarh
स्व-सहायता समूह की बहनों के साथ सीएम शिवराज - फोटो : सोशल मीडिया
सोमवार को बांधवगढ़ के प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्रामीणों का नुकसान होने पर मुआवजे की रकम बढ़ाने की घोषणा की। जंगलों और उनसे सटे क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को बड़ी राहत देते हुए सीएम ने हिंसक पशुओं के हमले से होने वाली मौत पर आठ लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। अब तक इन घटनाओं में मृतक के आश्रितों को चार लाख रुपये बतौर क्षतिपूर्ति दी जाती थी। बांधवगढ़ प्रवास के दौरान सीएम ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाये रखने के लिए मानव के साथ वन्य जीवों का भी उतना ही अहम योगदान है। धरती पर सभी का समान अधिकार है। शहडोल संभाग सहित विंध्य क्षेत्र वन्यजीवों के संरक्षण के लिए प्रसिद्ध है। इस मौके पर उन्होंने वनों एवं वन्यजीवों को संरक्षित रखने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। सीएम चौहान ने बताया कि वन्यजीवों के कारण होने वाली मानव क्षति को कम करने के प्रयास किए जायेंगे। वन्यजीवों के कारण होने वाली जनहानि पर अब सरकार चार लाख की जगह आठ लाख रुपये मुआवजा देगी। इस अवसर कलेक्टर कृष्णदेव त्रिपाठी, अपर कलेक्टर अशोक ओहरी, सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी, नेशनल पार्क के संचालक राजीव मिश्रा, पुलिस अधीक्षक प्रमोद सिन्हा, वन मण्डल अधिकारी मोहित सूद, जिला समन्वयक ग्रामीण आजीविका मिशन प्रमोद शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

 
Government will give double compensation on loss of crops by wildlife CM Shivraj announced in Bandhavgarh
स्व-सहायता समूह की बहनों के साथ सीएम ने अर्जुन का पौधा लगाया - फोटो : सोशल मीडिया
फसलों पर क्षतिपूर्ति हुई दोगुनी
पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वन्यजीवों के कारण फसलों को होने वाली क्षति पर राहत राशि बढ़ाई जायेगी। अभी सिंचित भूमि पर एक हेक्टेयर क्षेत्र में लगी फसल की क्षति पर 30 हजार रुपये तथा असिंचित क्षेत्र में 16 हजार रुपये की राहत राशि देने का प्रावधान था। उन्होंने बताया कि वन्यजीवों के कारण फसल क्षति होने पर राहत राशि एवं सर्वे में होने वाली देरी को कम करने की व्यवस्था की जायेगी। टाइगर रिजर्व में काम करना जोखिम भरा होता है, लिहाजा नेशनल पार्क में काम करने वाले कर्मचारियों, हाथी महावत आदि के कल्याण पर भी सरकार विचार करेगी।

सीएम ने चखा महुआ के लड्डू का स्वाद
मुख्यमंत्री ने वन कर्मियों एवं स्वसहायता समूह की महिलाओं के साथ फोटो खिंचवाये। साथ ही महिलाओं द्वारा बनाये गये महुए से बने लड्डू, बिस्कुट एवं ब्रेकिंग का स्वाद चखा। उन्होंने समूह की महिलाओं से अपनी मेहनत से सामाजिक एवं आर्थिक रूप से मज़बूत बनने की समझाइश दी तथा कहा कि सरकार आपके साथ है।
 
Government will give double compensation on loss of crops by wildlife CM Shivraj announced in Bandhavgarh
ताला में पौधरोपण करते सीएम - फोटो : सोशल मीडिया
ताला में किया पौधरोपण
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा स्व सहायता समूह की महिलाओं ने ताला में पौधरोपण किया। कार्यक्रम के पश्चात वह समीपस्थ ग्राम गुरूवाही हेलीपैड से भोपाल के लिए रवाना हुए। इस दौरान हेलीपैड पर कलेक्टर कृष्णदेव त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक प्रमोद सिन्हा, नेशनल पार्क के संचालक राजीव मिश्रा, वनमण्ल अधिकारी मोहित सूद, एसडीएम नेहा सोनी मौजूद रहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed